फिल्म धुरंधर को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह काफी समय से चर्चा में हैं, जिसके निर्देशन की कमान आदित्य धर ने संभाली है। उनकी यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म से रणवीर की पहली झलक सामने आ चुकी है।
‘धुरंधर’ के बाद रणवीर फिल्म ‘डॉन 3’ में नजर आएंगे, जिसके निर्देशक फरहान अख्तर हैं। अब ‘डॉन 3’ की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
रिपोर्ट के अनुसार, सुपरहिट फ्रैंचाइजी ‘डॉन’ की तीसरी किस्त ‘डॉन 3’ की शूटिंग अगले साल के शुरुआत में यानी जनवरी, 2026 में शुरू हो जाएगी। यूरोप में इस फिल्म की शूटिंग बड़े स्तर पर की जाएगी। बता दें, रणवीर इस साल सितंबर तक ‘धुरंधर’ की शूटिंग करने वाले हैं। इसके बाद वह ‘डॉन 3’ की तैयारी में जुटेंगे।

फरहान इन दिनों फिल्म ‘120 बहादुर’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 21 नवंबर को रिलीज होगी। ‘डॉन 3’ में रणवीर की जोड़ी अभिनेत्री कृति सैनन के साथ बनी है और यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे।
इससे पहले रणवीर की जोड़ीदार कियारा आडवाणी थीं, लेकिन उन्होंने अपनी गर्भावस्था के कारण इस फिल्म से किनारा कर लिया। रणवीर सिंह जय मेहता के साथ एक ज़ॉम्बी आधारित एक्शन थ्रिलर भी कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग 2026 की दूसरी छमाही में शुरू होने वाली है। फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है।
डॉन 3 के नेगेटिव लीड के लिए विक्रांत मैसी समेत कई नामों पर विचार हो रहा है, लेकिन सूत्र का कहना है कि टीम ने अभी तक फिल्म के खलनायक पर फैसला नहीं लिया है।
सूत्र ने बताया, “डॉन 3 के लिए विक्रांत मैसी का नाम भी तय नहीं है, क्योंकि कई नामों पर विचार हो रहा है। एक बड़ी फ्रैंचाइज़ी फिल्म होने के नाते, कई अभिनेताओं ने इस किरदार के लिए फरहान से संपर्क किया है, और उम्मीद है कि वह एक महीने के भीतर नेगेटिव लीड पर फैसला ले लेंगे।”
ये भी पढ़े : कृति सेनन करेंगी ‘डॉन 3’ में कियारा आडवाणी को रिप्लेस
ये भी पढ़े : Dhurandhar : रणवीर सिंह सीक्रेट एजेंट के रोल में, 5 दिसंबर को होगी रिलीज












