भारतीय हॉकी टीम के चयन में डॉ. आरपी सिंह की अहम भूमिका

0
31

लखनऊ। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व अब खेल प्रशासक के तौर पर हॉकी के प्रमोशन में योगदान दे रहे उत्तर प्रदेश के डा.आरपी सिंह आगामी एफआईएच पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम के चयन में अहम भूमिका निभाएंगे।

इन दो महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में प्रतिभाग करने वाली भारतीय टीम के चयन की दिशा में अहम कदम के तौर पर ट्रायल बेंगलुरु स्थित साई सेंटर में तीन व चार अप्रैल, 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसकी सूचना हॉकी इंडिया के महानिदेशक कमांडर आरके श्रीवास्तव ने दी।

डॉ. आरपी सिंह हॉकी इंडिया के मुख्य चयनकर्ता होने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक भी हैं। उन्होंने यह दायित्व मिलने पर इसे बड़ी जिम्मेदारी बताया।

उन्होंने कहा कि इस ट्रायल के माध्यम से आगामी राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर और इंटरनेशनल एक्सपोजर के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इन संभावितों को अंतिम रुप से टीम चयन से पूर्व कड़े प्रशिक्षण और इंटरनेशनल एक्सपोजर भी दिया जाएगा ताकि भारतीय टीम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी च़ुने जा सके।

डा.आरपी सिंह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रहे हैं और दो एशियन गेम्स (सियोल एशियन गेम्स 1986, बीजिंग एशियन गेम्स-1990), एशिया कप-1989) की भी पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे रहे है।

उन्होंने विश्व कप (1986 लन्दन, 1990 लाहौर) में भी में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह प्री ओलंपिक-1988 में स्वर्ण पदक विजेता टीम के भी सदस्य रहे है।

खेल कॅरियर में सुल्तान अजलान शाह जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की गोल्ड मेडलिस्ट टीम के भी सदस्य रहे डा.आरपी सिंह वर्तमान में यूपी हॉकी के भी अध्यक्ष है। डा.आरपी सिंह सब जूनियर नेशनल, जूनियर नेशनल, स्कूल नेशनल, सीनियर नेशनल व सीनियर नेशनल गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे है।

उनकी देख-रेख में उत्तर प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय से लेकर कई राष्ट्रीय चैंपियनशिप का भी आयोजन हुआ है। इसमें 2016 में लखनऊ में जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप और 2019 इंडो-फ्रांस महिला हॉकी टेस्ट सीरीज का भी आयोजन हुआ है।

बताते चले कि एफआईएच हॉकी पुरुष वर्ल्ड कप का आयोजन 15 से 31 अगस्त, 2026 तक और एशियन गेम्स का आयोजन 14 सितंबर से चार अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : डॉ. आरपी सिंह एफआईएच जूनियर वर्ल्ड कप में बने जूरी ऑफ अपील के सदस्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here