एजेज्जारी के दोहरे प्रहार से ईस्ट बंगाल की शानदार जीत, नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड को 3-0 से हराया

0
21
Photo: Dipayan Bose /Focus Sports/ ISL

कोलकाता : दूसरे हाफ में यूसुफ एजेज्जारी के छह मिनट के भीतर दोगोल और इंजरीटाइम में मिगुएलफरेरा के गोल की बदौलत ईस्ट बंगाल एफसी ने इंडियन सुपर लीग 2025-26 के मैच 6 में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी को 3-0 से मात दी। मुकाबला विवेकानंद युवाभारतीक्रीड़ांगन में खेला गया।

ईस्ट बंगाल के मुख्य कोचऑस्करब्रूज़ोन ने रक्षापंक्ति के केंद्र में जिक्सन सिंह को अनवर अली के साथ उतारा, जबकि लाल चुंगनुंगा को राइट-बैक की भूमिका में और जयगुप्ता को लेफ्ट फ्लैंक पर मौका दिया। नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड के कोच जुआनपेद्रोबेनाली ने पार्थिबगोगोई को आक्रमण की अगुवाई सौंपी, जिन्हें जितिन एम.एस. और जाइरोसाम्पेरियो का समर्थन मिला।

Photo: Dipayan Bose /Focus Sports/ ISL

मेजबान टीम ने तेज शुरुआत की और शुरुआती मिनटों में नॉर्थ ईस्ट की रक्षापंक्ति पर दबाव बनाया। हालांकि गेंद पर नियंत्रण और ऊर्जा के बावजूद वे पहले हाफ में कोई स्पष्ट गोल का मौका नहीं बना सके। दूसरी ओर, नॉर्थ ईस्ट ने जितिन और पार्थिब की रफ्तार से काउंटर अटैक की कोशिश की, लेकिन मिडफील्ड से सटीक अंतिम पास की कमी रही।

वॉटर ब्रेक के बाद ईस्टबंगाल को बढ़त का सुनहरा मौका मिला। बिपिन सिंह के क्रॉस को रोकने की कोशिश में मिगुएलजबा को लगभग आत्मघाती गोलकर बैठे। इसके बाद मोहम्मद राशिद का शॉट क्रॉस बार से टकराया और रिबाउंड पर मिगुएलफरेरा का प्रयास गोलकीपर ने रोक दिया। पहला हाफ गोलरहित समाप्त हुआ।

दूसरे हाफ में नॉर्थईस्ट ने बेहतर शुरुआत की, लेकिन निर्णायक बढ़त ईस्टबंगाल ने 65वें मिनट में हासिल की। जिक्सन के पास पर बिपिनसिंह ने बॉक्स में सटीक क्रॉस डाला, जिसपर एजेज्जारी ने शानदार हेडर लगाकर लीग में अपना पहला गोल किया।

स्पेनिश फॉरवर्ड ने पांच मिनट बाद फिर गोलकर मुकाबला लगभग तय कर दिया। सब्स्टीट्यूटएडमंडलालरिंदिका के पास सेगेंदडिफ्लेक्ट होकर एजेज्जारी के पास पहुंची, जिन्होंने सहजता से गोल दाग दिया। नॉर्थईस्ट को 84वें मिनट में मौका मिला, जब थोईसिंह का क्रॉसक्रॉसबार से टकराया, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

इंजरी टाइम में ईस्टबंगाल ने तीसरा गोल दागकर जीत पक्की कर ली। जयगुप्ता के बेहतरीन थ्रूबॉल पर मिगुएलफरेरा ने बॉक्स में प्रवेश कर बाएंपैर से निचले कोने में सटीक शॉट लगाया। यूसुफ एजेज्जारी को उनके दो गोल के लिए ‘प्लेयरऑफ द मैच’ चुना गया।

इस जीत के साथ ईस्टबंगाल ने नए सत्र की प्रभावशाली शुरुआत की, जबकि नॉर्थईस्टयूनाइटेड को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here