एलावेनिल ने जीता एयर राइफल स्वर्ण, शांभवी ने एशियाई जूनियर रिकॉर्ड तोड़ा

0
62

नई दिल्ली : ओलंपियन एलावेनिल वलारिवन ने जापान की मिसाकी नोबाटा की कड़ी चुनौती को पीछे छोड़ते हुए एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप, नई दिल्ली में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

वहीं, शांभवी क्षीर सागर ने जूनियरवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई जूनियर फाइनल रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता। यह चैंपियनशिप डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित की जा रही है।

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप

मेघनासज्जनार ने कांस्य पदक जीत कर एलावेनिल के साथ सीनियर वर्ग के पोडियम पर जगह बनाई, जबकि शांभवी के साथ मन्यता सिंह और अनीशा शर्मा ने जूनियर महिलावर्ग में भारत को पोडियम पर क्लीन स्वीप दिलाया।

चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा जारी रहा और प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत ने 10 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके साथ भारत का कुल पदक संग्रह 43 हो गया है, जिसमें 27 स्वर्ण, 10 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं।

महिला यूथ वर्ग में ओजस्वी ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता। दिन की शुरुआत 50 मीटर पिस्टल पुरुषस्पर्धा में भारत के पोडियम स्वीप के साथ हुई। पूर्व 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ल्ड नंबर-1 सौरभ चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि कमलजीत चौधरी और मौजूदा विश्व चैंपियन रविंदरसिंह ने क्रमशःरजत और कांस्य पदक हासिल किया।

इस स्पर्धा के जूनियरवर्ग में योगेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। एलावेनिल दो सीरीज़ के बाद पांचवें स्थान पर थीं, लेकिन 18वें शॉट तक आते-आते उन्होंने धीरे-धीरे बढ़त बना ली। उन्होंने पूरे संयम के साथ अंततक बढ़त बनाए रखी, जबकि नोबाटामिसाकी और मेघना उनके काफ़ी करीब रहीं।

© Adimazes

18वें शॉट तक पदक की दौड़ में बनी रहीं आर्याबोर से 9.8 के लोशॉट के बाद पदक से बाहर हो गईं, हालांकि इसके बाद उन्होंने दो 10.2 स्कोर किए। नोबाटा ने फाइनल में लगातार दो 10.8 लगाए, लेकिन एलावेनिल ने एलिमिनेशन स्टेज में 10.6 के साथ कुल 10 शॉट्स लगाए, जिनमें एक 10.9 भी शामिल था।

भारतीय तिकड़ी ने 1892.6 के संयुक्तस्कोर के साथ टीम स्वर्ण पदक भी जीता। जूनियर फाइनल में शांभवीक्षीरसागर ने 253.7 का स्कोर करते हुए नया एशियाई जूनियर रिकॉर्ड बनाया, जिससे उन्होंने 2024 में जकार्ता में ईशा अनिलताकसाले द्वारा बनाए गए 253.1 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

शुरुआत से ही आक्रामक लय में नजर आईं शांभवी ने मन्यता सिंह पर चार अंकों की बढ़त के साथ स्वर्ण पदक जीता। मन्यता ने 249.7 के स्कोर के साथ रजत पदक हासिल किया। शांभवी के अंतिम आठ शॉट्स रहे—10.7, 10.7, 10.8, 10.8, 10.9, 10.5, 10.9 और 10.7—जो उनके दबदबे को दर्शाते हैं।

ये भी पढ़ेंं : राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं में भारत का जलवा, तीसरे दिन छह स्वर्ण

अनीशा शर्मा ने 227.5 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। तीनों ने मिलकर 1884.2 के संयुक्तस्कोर के साथ टीम स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया। ओजस्वी ठाकुर ने यूथवर्ग में 250.4 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीतकर दिन के सभी स्वर्ण पदक भारत के नाम सुनिश्चित किए।

श्रीलंका की उमाया ओविटिगाला विथानाजे ने रजत जब किया स्मिनफिगिलाअचादियात ने कांस्य पदक जीता। ओजस्वी ने अन्वी विक्रम राठौड़ और हृद्याश्री कों डूर के साथ मिलकर 1890.6  के स्कोर के साथ टीम स्वर्ण पदक भी जीता।

अन्य परिणाम
  • 50 मीटर पिस्टल पुरुष : स्वर्ण – सौरभ चौधरी (भारत) – 563-12x
रजत – कमल जीत चौधरी (भारत) – 561-16x
कांस्य – रविंदर सिंह (भारत) – 559-10x
  • 50 मीटर पिस्टल पुरुष टीम : स्वर्ण – भारत
रजत – उज्बेकिस्तान
कांस्य – वियतनाम
  • 50 मीटर पिस्टल जूनियर पुरुष : 
स्वर्ण – योगेश कुमार (भारत) – 557-10x
रजत – सोदिक जोन अब्दुल्लाएव (उज्बेकिस्तान) – 544-10x
कांस्य – गुंताजप्रीत सिंह (भारत) – 542-7x

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here