धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर सुनामी के रूप में आई. थिएटर्स में इसकी रिलीज को 30 दिन हो चुके हैं, लेकिन इस फिल्म का क्रेज आज भी वैसा ही है, जैसा पहले दिन था.
फिल्म ने सारे अनुमानों को पछाड़ते हुए एक नया इतिहास रचा है. रणवीर सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस और जबरदस्त एक्शन से दर्शकों को ऐसा दीवाना बनाया कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई थम नहीं रही है.
‘धुरंधर’ का जलवा पांचवें शनिवार को भी कायम रहा. फिल्म ने 30वें दिन 12.60 करोड़ की शानदार कमाई की, जिसके साथ ही इसका कुल कलेक्शन अब 806.80 करोड़ तक पहुंच गया है.
Dhurandhar routine: Wake up. Make Records. Repeat.
A NEW ALL-TIME RECORD FOR HINDI CINEMA! 🔥
Book your tickets.
🔗 – https://t.co/cXj3M5DFbc#Dhurandhar Making Records Worldwide.@RanveerOfficial #AkshayeKhanna @duttsanjay @ActorMadhavan @rampalarjun #SaraArjun @bolbedibol… pic.twitter.com/2TzLSeZSBT— Jio Studios (@jiostudios) January 4, 2026
यह सिलसिला 29वें दिन टूटा था, जब धुरंधर फिल्म ने 9.70 करोड़ कमाए, लेकिन वीकेंड शुरू होते ही फिल्म फिर से डबल डिजिट पर लौट आई है. दिलचस्प बात यह है कि इस हफ्ते रिलीज हुई नई फिल्म ‘इक्कीस’ भी ‘धुरंधर’ की रफ्तार को कम नहीं कर पाई है.
‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर नजर डालें तो पहले हफ्ते फिल्म ने 218 करोड़ बटोरे थे. दूसरे हफ्ते में तो फिल्म ने और भी कमाल किया और 261.5 करोड़ का नेट कलेक्शन कर डाला. तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई 189.3 करोड़ रही और चौथे हफ्ते के अंत तक फिल्म ने 115.70 करोड़ का बिजनेस किया.
बता दें कि ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी सहित अन्य स्टार्स भी है. इसकी कहानी एक भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में बलोच गैंग के अंदर घुसपैठ करने के लिए भेजा जाता है.
रणवीर सिंह ने फिल्म में हमजा अली मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रंगी नाम का रोल निभाया है, वहीं, अक्षय खन्ना गैंग के लीडर रहमान डकैत के किरदार में हैं. धुरंधर का दूसरा भाग 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है.
ये भी पढ़े : धुरंधर का तहलका, 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली चौथी हिंदी फिल्म
ये भी पढ़े : ईद 2026 पर धुरंधर पार्ट 2 की रिलीज हिंदी और साउथ की सभी भाषाओं में













