शिया महाविद्यालय में एक्सप्रेशन यूथ फेस्ट-2026 का हुआ आगाज़

0
21

लखनऊ। शिया महाविद्यालय में दो दिवसीय ‘एक्सप्रेशन यूथ फेस्ट-2026’ का शुभारम्भ तिलावत-ए-कुरान से हुआ। इस वर्ष के यूथ फेस्ट की थीम ‘कला के माध्यम से अभिव्यक्ति’ रही।

‘‘आज के समय में सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास आगे बढ़ने हेतु आवश्यक’’ – प्रो0 अब्बास अली मेहदी, कुलपति ऐरा मेडिकल विष्वविद्यालय

इस यूथ फेस्ट के मुख्य अतिथि प्रो0 अब्बास अली मेहदी, कुलपति, ऐरा मेडिकल विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं विशिष्ट अतिथि सै0 आमिर अली रज़ा, ज्वाइंट सेक्रेटरी, बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज थे, जिनका स्वागत मजलिस-ए-उलेमा के सेक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास ने शॉल व पौधा देकर किया।

‘‘सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में छिपी हुयी अमूल्य प्रतिभा को बाहर निकालने का काम करता है’’- मौलाना यासूब अब्बास, सेक्रेटरी मजलिस-ए-उलेमा

इस यूथ फेस्ट के मौके पर महाविद्यालय परिसर को छात्र/छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार की रंग-बिरंगी हस्तनिर्मित कलाकृतियों से सजाया गया है।

छात्र/छात्राओं द्वारा यूथ फेस्ट देखने आये हुये अतिथियों के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है, और शहर की कला, इतिहास एवं जायकों से रूबरू कराने के लिए विभिन्न स्टॉल लगाये गये हैं तथा छात्र-छात्राओं द्वारा स्वयं द्वारा तैयार किये गये खाने-पीने की चीजों को लगाया है, जो अतिथियों और बच्चों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

प्रो0 अब्बास अली मेहदी, कुलपति, ऐरा मेडिकल विश्वविद्यालय, लखनऊ ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियाँ भी विद्यार्थियों के विकास के लिए जरूरी हैं। आज के समय में सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना होगा, तभी हम सफल हो सकते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत करने, अपनी पहचान बनाने और अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करने की सलाह दी। अन्त में प्रो0 मेंहदी ने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को यदि लम्बे समय तक किसी भी क्षेत्र में अपनी सेवाएं देनी हैं तो उन्हें अपने स्वास्थ्य और खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा।

महाविद्यालय के प्रबन्ध-समिति के वरिष्ठ सदस्य प्रो0 एस0एस0एच0 तकवी ने कहा कि कला के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, जिसमें विद्यार्थियों को अवसर तलाशने की जरूरत है।

मजलिस-ए-उलेमा के सेक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाला यूथ फेस्ट छात्र/छात्राओं में छिपी हुयी प्रतिभा को बाहर निकालने का काम करता है जिससे छात्र-छात्रायें अपने अन्दर की छिपी हुई अमूल्य प्रतिभा को पहचान सकते हैं और उसका चुनाव अपने करियर के रूप में भी कर सकते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 शबीहे रजा बाकरी ने बताया कि महाविद्यालय का प्रबंध-तंत्र हमेशा से ही छात्र-छात्राओं के विकासोन्मुखी कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है, जिसके फलस्वरूप आज हर वर्ष शियाड खेल महोत्सव व एक्सप्रेशन यूथ फेस्ट का आयोजन कर रहें हैं, जिससे छात्र-छात्राओं का बहुमुखी विकास हो रहा है।

कल्चरल कमेटी की समन्वयक प्रो0 जर्रीन जे़हरा रिज़वी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय ‘एक्सप्रेशन यूथ फेस्ट-2026’ की शुरूआत हो गई है और इस वर्ष लखनऊ विश्वविद्यालय समेत लखनऊ शहर के 19 संस्थानों के लगभग 250 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग हेतु पंजीकरण कराया है।

कार्यक्रम में आज फोटोग्राफी, फिल्म रिव्यू, डिबेट, स्टोन पेन्टिंग, स्लोगन राइटिंग, रंगोली एवं कोलाज मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उन्होंने बताया कि कल सेल्फी कान्टेस्ट, गज़ल, कविता लेखन, पोस्टर मेकिंग, मेंहदी, बैत-बाजी, कार्ड मेंकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

इस मौके पर महाविद्यालय की प्रबन्ध समिति के सदस्य डॉ0 सरवत तकी, आईक्यूएसी निदेशक डॉ0 एम0 एम0 अबु तैय्यब, वित्त एवं सम्पत्ति अधिकारी डॉ0 एम0एम0 एज़ाज़ अब्बास, प्रो0 बी0 बी0 श्रीवास्तव, निदेशक एससीडीआरसी, डॉ0 प्रदीप शर्मा, चीफ प्राक्टर प्रो0 सै0 मेहदी अब्बास जै़दी, प्रो0 सादिक अब्बास, प्रो0 एस0 एम0 हसनैन, डॉ0 फ़रहा एम रिज़वी, डॉ0 सीमा राना, डॉ0 रॉबिन वर्मा, डॉ0 अनिल कुमार सोनी, डॉ0 अम्बर हसन, डॉ0 फैज़ मुज़तबा, डॉ0 मसूद अब्दुल्लाह, डॉ0 नगीना बानो, डॉ0 मधूलिका चौधरी, डॉ0 बबिता वर्मा, डॉ0 नूरीन जै़दी, डॉ0 कमलजीतमणी मिश्रा, डॉ0 सफिया फातिमा, डॉ0 कसीम हैदर नकवी, डॉ0 हुज्जत रजा, डॉ0 इरम फातिमा, डॉ0 वहीद आलम, डॉ0 अरमान तकवी, डॉ0 मारिया फातिमा, डॉ0 अली मेहदी, राजकुमार सैनी सहित शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ-साथ कल्चरल कमेटी के वालिंटियर्स एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here