एक्सप्रेशन्स यूथ फेस्ट-2026: शिया कॉलेज ओवरऑल विजेता, बटोरी तारीफ

0
48

लखनऊ। शिया पीजी कॉलेज, लखनऊ में दो दिवसीय ‘एक्सप्रेशन्स यूथ फेस्ट-2026’ ‘कला के माध्यम से अभिव्यक्ति’ थीम की सुन्दर यादों के साथ विदा हो गया।

कल्चरल कमेटी की समन्वयक प्रो.जर्रीन जे़हरा रिज़वी ने बताया कि इस वर्ष भी दो दिवसीय ‘एक्सप्रेशन्स यूथ फेस्ट-2026’ का आयोजन ‘कला के माध्यम से अभिव्यक्ति’ थीम के साथ 16 और 17 फरवरी को किया गया।

लखनऊ विश्वविद्यालय, केएमसी विश्वविद्यालय, इंटीग्रल विश्वविद्यालय, भातखण्डे संगीत सम विश्वविद्यालय समेत शहर के 19 अन्य शिक्षण संस्थानों के 300 से अधिक प्रतिभागियों ने फोटोग्राफी,

फिल्म रिव्यू, डिबेट, स्टोन पेन्टिंग, स्लोगन राइटिंग, रंगोली, कोलाज मेकिंग, सेल्फी कान्टेस्ट, गज़ल, कविता लेखन, पोस्टर मेकिंग, मेंहदी, बैत-बाजी, कार्ड मेंकिंग एवं बेस्ट आउट आॅफ वेस्ट की जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।

उन्होंने बताया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आठ से अधिक प्रतियोगिताओं में अहम स्थान हासिल किया।

शिया महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने 11 प्रतियोगिताओं में प्रथम, 3 प्रतियोगिताओं में द्वितीय एवं 6 प्रतियोगिताओं में तृतीय स्थान हासिल किया वही लखनऊ क्रिश्यिचन काॅलेज के प्रतिभागियों ने 2 प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं 3 प्रतियोगिताओं द्वितीय स्थान हासिल किया।

आईटीपीजी काॅलेज ने 3 प्रतियोगिताओं में द्वितीय व 4 प्रतियोगिताओं में तृतीय एवं 1 प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस प्रकार शिया महाविद्यालय सबसे ज्यादा मेडल प्राप्त कर ओवरऑल विजेता रहा वहीं लखनऊ क्रिश्चियन काॅलेज उप-विजेता रहा।

सेक्रेटरी, मजलिए-ए-उलेमा, मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि महाविद्यालय अपनी स्थापना के समय से ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और समय-समय पर खेलकूद, वाद-विवाद प्रतियोगितायें, प्रश्नोत्तरी, अतिथि व्याख्यान आदि के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का काम करता रहा है।

आज यूथ फेस्ट में बच्चियों ने बड़े पैमाने पर प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर यह सिद्ध कर दिया है कि वे किसी से कम नही हैं, यदि उन्हें अवसर मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में तरक्की कर सकती हैं।

सै.आमिर अली रजा, ज्वाइंट सेक्रेटरी, बोर्ड आफ ट्रस्टीज ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संस्थान और बच्चो के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। नैक और एनआईआरएफ मूल्यांकन जैसी प्रक्रियाओं में भी मदद मिलती है।

महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रो.एस शबीहे रज़ा बाक़री ने बताया कि दो दिवसीय एक्सप्रेशन्स यूथ फेस्ट अगले साल मिलने का वायदा करके विदा हो गया। इस वर्ष यूथ फेस्ट में छात्र-छात्राओं का उत्साह देखने लायक था। हर छात्र के अन्दर कोई न कोई कला छिपी हुई थी, जिसको विद्यार्थियों ने एक्सप्रेशन्स के माध्यम से बखूबी अभिव्यक्त किया है।

कोआर्डिनेटर आईक्यूएसी प्रो.एमएम अबु तैय्यब ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, मेडल एवं ट्राफी देकर सम्मानित करते हुये कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि चार विश्वविद्यालयों और लगभग 19 संस्थानों के सैकड़ों प्रतिभागियों ने अलग-अलग कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का संचालन निदेशक एससीडीआरसी डाॅ.प्रदीप शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रबन्ध-समिति के सदस्य प्रो.सरवत तकी, वित्त एवं सम्पत्ति अधिकारी डाॅ.एमएम एज़ाज़ अब्बास, प्रो.बीबी श्रीवास्तव, चीफ प्राक्टर प्रो.सै.मेहदी अब्बास जै़दी, डाॅ.फ़रहा एम रिज़वी, डाॅ.सीमा राना, डाॅ.राॅबिन वर्मा, डाॅ.अम्बर हसन,

डाॅ.फैज़ मुज़तबा, डाॅ.मसूद अब्दुल्लाह, डाॅ.नगीना बानो, डाॅ.मधूलिका चौधरी, डाॅ.बबिता वर्मा, डाॅ.नूरीन जै़दी, डाॅ.कमलजीत मणी मिश्रा, डाॅ.सफिया फातिमा, डाॅ.कसीम हैदर नकवी,

डाॅ.छत्रपाल, डाॅ.अर्चना सिंह, डाॅ.हुज्जत रज़ा, डाॅ.इरम फातिमा, डाॅ.पंकज शुक्ला, डाॅ.फातिमा किरमानी, डाॅ.अरमान तकवी, डाॅ.मारिया फातिमा, राजकुमार सैनी, विवेकानन्द सहित शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के समस्त प्रतिभाग, कल्चरल कमेटी के वालिंटियर्स एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें।

ये भी पढ़ें : ‘एक्सप्रेशन यूथ फेस्ट-2026’: युवाओं की प्रतिभा व रचनात्मकता का रंगारंग मंच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here