फैंस को भाया नोरा फतेही का डांस मूव्स, थामा का नया गाना रिलीज

0
201
साभार : गूगल

रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना अभिनीत ‘थामा’ का हाल ही में गाना ‘तुम मेरे न हुए’ रिलीज हुआ था। आज ‘थामा’ फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का नया गाना ‘दिलबर की आंखों का’ रिलीज कर फैंस को खुश कर दिया है।

‘थामा’ के गाने ‘दिलबर की आंखों का’ से पहले फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘तुम मेरे न हुए’ रिलीज किया गया था। इस गाने में रश्मिका मंदाना ने काफी कमाल का डांस किया है। इस गाने में रश्मिका के साथ आयुष्मान खुराना भी स्टेप्स करते नजर आए। यह गाना दर्शकों को बेहद पसंद आया।

 

नोरा फतेही के जबरदस्त डांस मूव्स पर कई फैंस ने कमेंट कर अपनी राय पेश की है। एक फैन ने लिखा, ‘हे भगवान सच में फिर से आग लग गई’, एक और फैन ने लिखा, ‘रानी वापस आ गई है ‘, एक फैन ने लिखा, ‘धमाकेदार’, एक और फैन ने लिखा, ‘नोरा का हर कदम आग।’

फिल्म ‘थामा’ एक रोमांटिक कॉमेडी हॉरर प्रेम कहानी है। इसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। इसकी पटकथा नीरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फलारा ने मिलकर लिखी है।

इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन और अमर कौशिक ने मिलकर किया है। यह मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है। इसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म दिवाली के अवसर पर 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े : “मधुबंती बागची का नया जादू, ‘तुम मेरे न हुए’ से फिर छू लिया दिल”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here