प्ले एन फ़िट टेनिस कोर्ट पर रंगोत्सव

0
21

प्ले एन फ़िट टेनिस अकैडमी में होली का त्योहार बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। टेनिस कोर्ट पर रंगों की बौछार के बीच खेल और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें 3 साल के नन्हे बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर भारत के पूर्व नंबर 1 (अंडर 14) टेनिस खिलाड़ी कौस्तुभ सिंह भी मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों के साथ जमकर होली खेली और उनका उत्साहवर्धन किया।

होली के इस जश्न में टेनिस कोच धीरज सिंह, कुणाल भारती और अभिजीत श्रीवास्तव ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। अकैडमी के संस्थापक मोहम्मद उबैद ने सभी खिलाड़ियों और कोचों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here