फिल्म एनिमल के दो साल पूरे, फैंस का सवाल ‘एनिमल पार्क’ पर

0
80
@AnimalTheFilm

संदीप रेड्डी वांगा अपनी आगामी फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर चर्चा में हैं। आज संदीप की फिल्म ‘एनिमल’ की रिलीज के पूरे दो साल हो चुके हैं। इस खास मौके पर निर्देशक ने फिल्म की कई तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करके फैंस को खुश कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एक खास नोट भी लिखा है।

@vangaism

संदीप रेड्डी वांगा ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी निर्देशित फिल्म ‘एनिमल’ के सेट की कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में खुद संदीप के अलावा रणबीर कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, एनिमल के दो साल….।’

@vangaism

‘एनिमल’ की रिलीज के बाद से फैंस ‘एनिमल पार्क’ के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘एनिमल पार्क’ में आगे की कहानी को दिखाया जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग 2027 से शुरू हो सकती है।

@vangaism

बहरहाल, फैंस ने ‘एनिमल पार्क’ को लेकर कई सवाल किए हैं। एक फैन ने लिखा, ”एनिमल पार्क’ कब आएगी’, एक और फैन ने लिखा, ‘कब आएगा इसका सीक्वल।’ तो वहीं कुछ फैंस ने ‘एनिमल पार्क’ की तुलना आगामी फिल्म ‘स्पिरिट’ से की है।

@vangaism

1 दिसंबर 2023 को फिल्म ‘एनिमल’ सिनेमाघरों में आई थी। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसका सह-लेखन और निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है।

Sandeep Reddy Vanga (@sandeepreddy.vanga)

इसका निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स, भद्रकाली पिक्चर्स और सिने1 स्टूडियोज ने मिलकर किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर दोहरी भूमिकाओं में दिखे। रणबीर के अलावा फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी ने अहम भूमिका निभाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here