लखनऊ : उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ में जनपद सीतापुर के 100 बच्चों ने एक शैक्षणिक परिभ्रमण किया।
उल्लेखनीय है कि फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट में आए बच्चों एवं उनके साथ समन्वयक एवं शिक्षकों को जिलाधिकारी सीतापुर डॉ राजा गणपति आर द्वारा जिला विज्ञान क्लब सीतापुर के तत्वावधान में भेजा गया थाl
इस अवसर पर डॉ योगेश दीक्षित ने जनपद सीतापुर के 11 विद्यालयों से कोऑर्डिनेशन कर कक्षा 9 से 12 तक के विज्ञान संवर्ग के बच्चों को विजिट करायाl उन्होंने अपने शिक्षकों के दल सहित संस्थापक निदेशक को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित कियाl
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट आफ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ के संस्थापक निदेशक डॉ जीके गोस्वामी ने बच्चों एवं अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि फॉरेंसिक साइंस हमें सत्य की खोज करना बताता हैl यह ऐसा विज्ञान है जो अज्ञानता से ज्ञान की तरफ हमें अग्रेषित करता हैl
उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक साइंस के साक्ष्य मूर्त होते हैं इनमें किसी भी प्रकार का बदलाव कर पाना संभव नहीं है और इन्हीं ठोस साक्ष्यों के बल पर किसी व्यक्ति को न्यायालय में न्याय मिल पाता हैl
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को सदैव लगनशील होना चाहिए तथा असाधारण मेहनत करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए जो विद्यार्थी असाधारण तथा मेहनतकश नहीं होगा।
इसका अर्थ है कि वह साधारण होगा और साधारण व्यक्ति को कभी भी असाधारण उपलब्धि नहीं मिल सकती है इसलिए हमें तय करनी होगी कि हमें जीवन में पाना क्या है? और उसके लिए हम कितनी मेहनत करते हैं?
इस अवसर पर डॉ मनीष राय एवं डॉ पलक अनेजा ने बच्चों को साइबर फॉरेंसिक के संबंध विषय में व्याख्यान देकर उनका ज्ञानवर्धन कियाl व्याख्यान के बाद बच्चों ने विश्व स्तरीय डीएनए लैब तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ड्रोन लैब का भी विजिट कियाl
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी संतोष तिवारी, कार्तिकेय, शैलेंद्र सिंह तथा सीतापुर से आए शिक्षकगण राज नारायण वर्मा, अमिता यादव , वैभव श्रीवास्तव, महेश मिश्रा, पीतांबर वर्मा, संजय मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, विनीत वाजपेई, प्रशांत शुक्ला, सुभाष वर्मा तथा संतोष कुमार सहित अन्य उपस्थित रहेl
ये भी पढ़ें : लंदन के न्यायिक दल ने यूपीएसआईएफएस में देखी डीएनए व एआई ड्रोन लैब













