बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी अगली बड़ी फिल्म को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया से आधिकारिक घोषणा करते हुए मशहूर निर्माता दिल राजू और निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के साथ अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। इस घोषणा के बाद फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है।
सलमान ने अपने पोस्ट में लिखा, दिल, दिमाग और जिगर से… इस अप्रैल से निर्देशक वामशी और निर्माता दिल राजू के साथ। इस पोस्ट से उन्होंने साफ कर दिया कि फिल्म की शूटिंग इसी साल अप्रैल से शुरू हो जाएगी। वामशी पेडिपल्ली इससे पहले ‘महर्षि’ और ‘वारिसु’ जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं, जबकि दिल राजू साउथ भारतीय सिनेमा के बड़े और सफल निर्माताओं में गिने जाते हैं।
Dil, Dimag, Jigar se from this April with @directorvamshi and #DilRaju #Shirish @SVC_official @kuldeeprathor9 #RafiKazi pic.twitter.com/RuK0KWq2HU
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 30, 2026
इस फिल्म के साथ वामशी पेडिपल्ली बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं और खास बात यह है कि वह अपनी पहली हिंदी फिल्म में ही सलमान खान को निर्देशित करेंगे। इस प्रोजेक्ट का निर्माण दिल राजू के बैनर श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के तहत किया जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म का स्तर काफी भव्य होगा और इसकी कहानी सलमान को पहली ही बार में पसंद आ गई थी।
खबरों के मुताबिक, इस फिल्म में सलमान खान एक बिल्कुल नए और अनोखे अवतार में होंगे, जो उनके फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। वहीं, अभिनेता इन दिनों फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर भी चर्चा में हैं, जो 2020 के गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित बताई जा रही है।
ये भी पढ़े : आदित्य धर और संदीप वांगा ला रहे हैं नई क्रिएटिव क्रांति : निर्देशक प्रियदर्शन










