रोमांस के हीरो से खौफ के सम्राट तक-अर्जुन कपूर का डेंजर लंका

0
104
साभार : गूगल

आज से एक साल पहले अर्जुन कपूर ने अपनी सबसे डरावनी और यादगार भूमिका डेंजर लंका के रूप में सिंघम अगेन में कदम रखा था।

रोहित शेट्टी निर्देशित सिंघम अगेन आज अपनी रिलीज़ के एक साल पूरे कर रही है। फिल्म की कहानी जितनी रोमांचक थी, उतनी ही असरदार थी अर्जुन कपूर की मौजूदगी — डेंजर लंका के रूप में उन्होंने फिल्म का टोन और थ्रिल तय कर दिया था।

साभार : गूगल

उनके इस किरदार ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी, फैन एडिट्स बने और इंटरनेट पर एक दीवानगी पैदा कर दी। घनी दाढ़ी, बिखरे बाल, भारी शरीर, ठंडी नज़रों और खून से सनी छवि के साथ, अर्जुन ने बॉलीवुड को एक नया तरह का विलेन दिया — जो हथियार से नहीं, अपने असर से तबाही मचाता है।

अर्जुन को दर्शक अक्सर एक रोमांटिक हीरो के रूप में देखते आए हैं। उन्होंने कई अलग-अलग किरदार निभाए, लेकिन डेंजर लंका जैसा प्रभावशाली और दमदार किरदार पहले कभी नहीं देखा गया।

ऐसे समय में जब ज्यादातर अभिनेता सुरक्षित भूमिकाएं चुनते हैं, अर्जुन का इस खतरनाक विलेन को निभाना एक साहसी कदम था — जिसने उन्हें सिंघम अगेन का असली हीरो बना दिया।

जब दर्शक इस फिल्म को फिर से देखते हैं, तो एक चीज़ जो सबसे ज्यादा याद रहती है — वो है डेंजर लंका। और यह बात साबित करती है कि अर्जुन कपूर का यह किरदार ही फिल्म की असली जान था।

ये भी पढ़े : भूमि शेट्टी का पहला लुक, महाकाली की दिव्यता और शक्ति का संगम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here