‘गोलमाल 5’ इंस्पायर्ड नहीं है ‘दो और दो पांच’ से, लीगल एक्शन की चेतावनी

0
67
साभार : गूगल

निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी चर्चित ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘गोलमाल’ को लेकर मीडिया में आई रिपोर्ट से काफी नाराज नजर आ रहे हैं।

हालिया न्यूज़ रिपोर्ट में दावा के अनुसार ‘गोलमाल 5’ क्लासिक फिल्म ‘दो और दो पांच’ से इंस्पायर्ड होगी। इसे पूरी तरह से खारिज करते हुए डायरेक्टर की टीम ने कहा है कि ‘गोलमाल 5’ और ‘दो और दो पांच’ के बीच लिंक की खबरें बिल्कुल फर्जी हैं। साथ ही ऐसी अफवाहें न फैलाने का अनुरोध किया है।

रोहित शेट्टी की टीम ने ऑफिशियल बयान में कहा है कि फिल्म ‘गोलमाल 5’ को लेकर मीडिया में चल रही खबरें पूरी तरह से गलत और निराधार हैं। यह साल 1980 की फिल्म ‘दो और दो पांच’ से ना तो इंस्पायर्ड है और न ही उस पर बेस्ड है।

बयान में आगे कहा गया है कि ‘गोलमाल 5’ से जुड़ी जानकारी ऑफिशियल सोर्स से ही ली जानी चाहिए। अगर कोई इस तरह की झूठी रिपोर्ट छापता या शेयर करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

‘गोलमाल 5’ में एक बार फिर अजय देवगन सहित अन्य कई स्टार्स होंगे। इसकी शूटिंग फिल्म सिटी मुंबई में इसी महीने शुरू होने की उम्मीद है और संभावना है कि अगले साल पर्दे पर आएगी।

हालांकि, रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के बाद से सिक्यॉरिटी को लेकर भी एक बड़ा कंसर्न है। रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ाने के बाद अब मुबंई पुलिस फिल्म के शुरू होने से पहले सेट और कास्ट की सिक्यॉरिटी को लेकर भी चर्चा कर रही है। बता दें कि मार्च में फिल्म का शूट शुरू होने की खबरें हैं।

ऐक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘दो और दो पांच’ में मशहूर जोड़ी अमिताभ बच्चन और शशि कपूर लीड रोल में थे। फिल्म दो शातिर ठगों की कहानी है, जो एक-दूसरे के दुश्मन होते हैं। दोनों एक ही बच्चे को किडनैप करने के मिशन पर निकलते हैं, लेकिन बाद में दोस्त बन जाते हैं।

अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग, राजेश रोशन के सुपरहिट म्यूजिक की वजह से फिल्म उस दौर में काफी पसंद की गई थी। लीड ऐक्ट्रेस के रोल में हेमा मालिनी और परवीन बाबी थीं।

ये भी पढ़े : राम चरण–उपासना के घर डबल खुशखबरी, जुड़वा बच्चों ने लिया जन्म

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here