लखनऊ। बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष एवं उ0प्र0 बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास ने प्रदेशवासियों को ‘‘ईद’’ के मुबारक मौके पर विशेष रूप से मुसलमान भाईयों को दिली मुबारकवाद दी है, और कहा है कि रमजान के मुकद्दस महीने के बाद ईद- उल- फितर ढेर सारी खुशियांॅ, आपसी भाईचारा और कौमी एकता का संदेश लेकर आती है।
ईद का यह पर्व लोगों के जीवन में बरकत और खुशियां लेकर आये- विराज सागर दास
विराज सागर दास ने इस मुबारक मौके पर परवरदिगार से दुआ करते हुये कहा है कि हमारे मुल्क के लोगों में आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सौहार्द का वातावरण सदैव बना रहे, तथा चारों तरफ खुशियां ही खुशियां हों और साम्प्रदायिक ताकतों का समूल नष्ट हो।











