हेमा मालिनी ने धरम जी के साथ बिताया पलों को याद किया, बोली ये बात

0
156
@dreamgirlhema

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री हेमा मालिनी इन दिनों गहरी व्यक्तिगत पीड़ा से गुजर रही हैं। उनके जीवन का एक अहम सहारा, अभिनेता और उनके जीवनसाथी धर्मेंद्र देओल, 24 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए।

धर्मेंद्र के निधन के बाद, हेमा ने पहली बार अपनी भावनाओं को सोशल मीडिया पर साझा किया और अपने जीवन में आए इस खालीपन को व्यक्त किया।

उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि धर्मेंद्र उनके लिए सिर्फ पति ही नहीं थे, बल्कि उनके जीवन के हर पहलू में उनके मार्गदर्शक और साथी थे। उन्होंने धर्मेंद्र को एक प्यार करने वाले पिता, मित्र और कवि के रूप में याद किया।

हेमा ने साझा किया कि धर्मेंद्र ने हमेशा उनके अच्छे और बुरे समय में उनका साथ दिया और उनके सहज और मिलनसार व्यवहार ने परिवार और फिल्मी दुनिया में सबका दिल जीत लिया। अभिनेत्री ने लिखा कि धर्मेंद्र की लोकप्रियता और सफलता के बावजूद उनकी विनम्रता और आत्मीयता उन्हें हर समय खास बनाती रही।

उन्होंने कहा कि हिंदी सिनेमा में उनका योगदान हमेशा अमिट रहेगा और उनका व्यक्तिगत नुकसान अवर्णनीय है। हेमा ने अपने पोस्ट में धर्मेंद्र के साथ बिताए प्यार भरे पलों को याद करते हुए उनके साथ की कई तस्वीरें भी साझा कीं।

हेमा और धर्मेंद्र की कहानी बॉलीवुड में आज भी एक मिसाल मानी जाती है। दोनों की मुलाकात फिल्म सेट पर हुई थी, जहां धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा होने के बावजूद हेमा की ओर खिंचे चले आए।

अपने प्यार को पाने के लिए धर्मेंद्र ने इस्लाम कबूल किया और हेमा से शादी की। समय के साथ उनके बीच गहरा रिश्ता और अपार स्नेह बढ़ा, जो आज भी उनके फैंस के दिलों में जीवित है।

धर्मेंद्र की अंतिम यात्रा भी जल्दी में संपन्न हुई। मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया था, लेकिन पांच दिन के भीतर उन्होंने अपने जुहू वाले घर में अंतिम सांस ली।

ये भी पढ़े : बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का निधन, सिनेमा जगत में एक युग का अंत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here