गोरखपुर : लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित , मंडल क्रिकेट संघ से सम्बद्ध और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त 11वीं आल इंडिया टी20 प्राइज मनी लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर इंदौर ने उत्तराखंड को 4 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
वहीं दूसरे मुकाबले में लखनऊ ने हिमांशु के 67 गेंदों पर 166 रन (10 छक्का और 20 चौका ) की शानदार पारी की बदौलत पूर्वोत्तर रेलवे को आसानी के साथ 106 रनों से हराकर प्रतियोगिता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस तरह लगातार दो दो जीत से लखनऊ और इंदौर ने 4-4 अंक अर्जित करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
11वीं आल इंडिया टी20 प्राइज मनी लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता
पूल – ए के अन्तर्गत पहले मैच में इंदौर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शौर्य क्लब इंदौरकी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों के मैच में 8 विकेट खोकर 144 रन बनाए। शौर्य क्लब इंदौर क़े विवेक सिंह ने 44 रन, सागर शर्मा 27 रन कुलदीप चौहान ने 22 रन बनाए।
उत्तराखंड की ओर से रविंद्र नेगी ने 3 विकेट, आकाश एवं नीरज ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर होकर 140 रन बना पाई।
इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार इंदौर के कुलदीप चौहान को डॉक्टर चौसन ने दिया जबकि खिलाड़ियों से डॉक्टर अनुराग और आशुतोष द्विवेदी ने परिचय प्राप्त किया।
इसी ग्रुप के दूसरे मैच में लखनऊ की टीम ने हिमांशु सिंह के विस्फोटक बल्लेबाजी 67 बॉल पर 166 रन की बदौलत पूर्वोत्तर रेलवे की टीम को 106 रन से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया!
टॉस जीत करके लखनऊ की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 औरों के मैच में हिमांशु सिंह के शानदार शतक 166 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवरो के मैच में चार विकेट खो करके 259 रन का स्कोर खड़ा किया। लखनऊ की ओर से हिमांशु सिंह के अलावा प्रियांशु पांडे ने 68 रन तथा कार्तिकेय सिंह ने 20 रनों का योगदान दियाञ
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से त्रिशाल त्रिवेदी ने तीन विकेट प्राप्त किया! जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पूर्वोत्तर रेलवे की टीम बड़े स्कोर का पीछा नहीं कर सकी और 17.3 ओवर में ही 153 रन पर ऑल आउट हो गई। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से विराट जायसवाल ने 33 रन उपेंद्र यादव ने 25 रन तथा शिव राठी ने 31 रनों का योगदान दिया!
लखनऊ की ओर से प्रियांशु पांडे ने दो विकेट तथा आतिफ साजिद सत्यम पांडे विपराज निगम रोहित द्विवेदी तथा हसन अख्तर ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार लखनऊ के हिमांशु को निशांत ने दिया।
ये भी पढ़ें : लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज़, लखनऊ और इंदौर ने जीत से खोला खाता
24 फरवरी के मैच
- पहला – लखनऊ बनाम इंदौर (रेलवे क्रिकेट ग्राउंड) प्रातः 9:00 बजे से
- दूसरा – पूर्वोत्तर रेलवे बनाम उत्तराखंड रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर 12 .00 बजे से











