गोवा/शिलॉन्ग : इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) के उद्घाटन सप्ताह का रोमांच रविवार, 1 मार्च को दो अहम मुकाबलों के साथ जारी रहेगा। दिन का पहला मैच फातोर्डा के पीजेएन स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां डेम्पो एससी का सामना रियल कश्मीर एफसी से होगा। यह मुकाबला रविवार शाम चार बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा।
इंडियन फुटबॉल लीग
इसके बाद शाम के सत्र में शिलॉन्ग के एसएसए स्टेडियम में शिलॉन्गलाजोंगएफसी और राजस्थान यूनाइटेड एफसी आमने-सामने होंगे। यह मैच रविवार शाम साढ़े छह बजे भारतीय समयानुसार खेला जाएगा। दोनों मुकाबले डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे और वेव्सऐप पर स्ट्रीम होंगे।
भारतीय फुटबॉल के इतिहास में अपनी मजबूत पहचान रखने वाला डेम्पोएससी घरेलू मैदान पर नए सत्र की सकारात्मक शुरुआत करना चाहेगा। 2005 से 2012 के बीच पांच राष्ट्रीय खिताब जीतने वाली यह टीम एक बार फिर शीर्ष पर लौटने की महत्वाकांक्षा के साथ मैदान में उतरेगी।
मुख्य कोच समीर नाइक ने कहा, “डेम्पो जब भी किसी प्रतियोगिता में उतरता है, हमारा लक्ष्य सिर्फ भाग लेना नहीं, बल्कि खिताब जीतना होता है। हम पूरी गंभीरता के साथ हर मैच खेलते हैं।”
डेम्पो एससी बनाम रियल कश्मीर एफसी
पिछले सीज़न में छठे स्थान पर रहने के बाद इस बार टीम प्रमोशन की दौड़ में खुद को मजबूती से स्थापित करना चाहती है। सुपरकप में आईएसएल क्लबों के खिलाफ उनके प्रदर्शन ने यह संकेत दिया कि टीम प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार है।
रियल कश्मीर एफसी अपनी सख्त और अनुशासित खेल शैली के लिए जानी जाती है। मुख्य कोच इश्फाक अहमद ने कहा, “डेम्पो अपने घर में बेहद मजबूत टीम है। सीज़न का पहला मैच हमेशा मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण होता है, इसलिए हमें संयम बनाए रखना होगा।”
गोवा की गर्मजलवायु मेहमान टीम के लिए एक अतिरिक्त परीक्षा हो सकती है, लेकिन रियल कश्मीर अपनी जुझारू शैली के दम पर मुकाबले को संतुलित रखने की कोशिश करेगा।
शिलॉन्ग लाजोंग एफसी बनाम राजस्थान यूनाइटेड एफसी
शाम का मुकाबला शिलॉन्ग में खेला जाएगा, जहां घरेलू दर्शकों का समर्थन हमेशा टीम के लिए अतिरिक्त ऊर्जा लेकर आता है। शिलॉन्गलाजोंग स्थानीय प्रतिभाओं पर भरोसा करने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मैदान में उतरेगा।
मुख्य कोचवीरूथापा ने कहा, “हमारे समर्थक हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। उनका उत्साह खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करता है।”

दूसरी ओर, राजस्थान यूनाइटेड नए सिरे से तैयार टीम के साथ इस सीज़न में प्रमोशन की स्पष्ट महत्वाकांक्षा लेकर उतरा है। अंतरिम मुख्य कोच विकास रावत ने कहा, “हमारा लक्ष्य साफ है — हमें हर मैच में सकारात्मक परिणाम चाहिए, चाहे वह घरेलू हो या बाहर।”
दोनों मुकाबले इस सत्र की शुरुआती दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उद्घाटन सप्ताह से ही प्रतिस्पर्धा का स्तर ऊंचा दिखाई दे रहा है, और रविवार का दिन इस रफ्तार को और तेज करने वाला साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें : मौकों की कमी नहीं, लेकिन गोल नहीं; चन्मारी–गोकुलम भिड़ंत रही बेनतीजा












