आईएसएल 2025-26 की भव्य शुरुआत, 14 क्लब और 91 मैचों का रोमांच

0
43
साभार : गूगल

नई दिल्ली : इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का 12वां सत्र कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती स्टेडियम में जोरदार अंदाज़ में शुरू होगा, जहां मौजूदा चैंपियन मोहन बागान एसजी शाम 17:00 बजे (IST) केरल ब्लास्टर्स एफसी की मेजबानी करेंगे।

दूसरे मुकाबले में एफसी गोवा, गोवा के पीजेएन स्टेडियम में रात 19:30 बजे (IST) नव-प्रवेशी इंटर काशी से भिड़ेगा। सभी मुकाबले फैन कोड पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे और सोनी स्पोर्ट्स 2 पर प्रसारित होंगे। मैदान पर उत्साह चरम पर है, वहीं लीग को सुचारु रूप से शुरू करने के लिए पर्दे के पीछे भी व्यापक तैयारियां जारी हैं।

इंडियन सुपर लीग

आईएसएल 2025-26 सत्र में 14 क्लब भाग लेंगे और प्रतियोगिता 91 मैचों के सिंगल-लेगराउंड-रॉबिन प्रारूप में खेली जाएगी। 91 मैचों के अंत में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाली टीम को चैंपियन घोषित किया जाएगा।

इस सत्र में लगभग 35 मैच अधिकारी रेफरी और सहायक रेफरी के रूप में 91 मुकाबलों का संचालन करेंगे, जबकि 15 एआईएफ एफएलीट मैच कमिश्नर प्रत्येक मैच के संचालन संबंधी पहलुओं की निगरानी करेंगे।

लीग के मुकाबले 10 राज्यों के 11 विभिन्न स्थलों पर खेले जाएंगे। इनमें कोलकाता के वीवाईबीके और किशोर भारती क्रीड़ांगन, नई दिल्ली का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम (जहां स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली और पंजाब एफसी अपने घरेलू मैच खेलेंगे), मुंबई फुटबॉल एरीना (मुंबई), फतोर्डा कापीजेएन स्टेडियम (गोवा),

कोच्चि का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, गुवाहाटी का इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम, बेंगलुरु का श्री कांतीरवा स्टेडियम, चेन्नई का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, जमशेदपुर का जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और भुवनेश्वर का कलिंगा स्टेडियम शामिल हैं।

आईएसएल में पहली बार *रिलिगेशन प्रणाली* लागू की गई है। तालिका में अंतिम स्थान पर रहने वाली टीम को इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) में भेजा जाएगा, जबकि आईएफएल की चैंपियन टीम को शीर्ष डिवीजन में पदोन्नति मिलेगी।

वहीं, 12वें आईएसएल सत्र का चैंपियन अगले सत्र में एएफसी चैंपियंस लीग टू के प्रारंभिक चरण में प्रवेश पाएगा।
एआईएफएफ के उपमहासचिव एम. सत्यनारायण ने कहा, “मैदान के बाहर की चर्चाओं के बाद अब अंततः खेल मैदान पर लौट रहा है, जो उत्सव का क्षण है।

फुटबॉल फिर से मैदान पर है, और यही पूरा फुटबॉल समुदाय चाहता था। मैं सभी भाग लेने वाले क्लबों को शुभकामनाएं देता हूं।” एआईएफएफ लीग्स के मुख्य परिचालन अधिकारी अक्षय रोहतगी ने कहा, “हम सभी आईएसएल सीज़न 12 के किक-ऑफ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुरूप पहली बार एआईएफएफ स्वयं लीग का संचालन करेगा, जो इसे ऐतिहासिक बनाता है। प्रमोशन और रिलिगेशन की प्रणाली भी पहली बार लागू हो रही है।

हमारे पास केवल 38 दिनों का समय था, लेकिन क्लबों, युवा मामले और खेल मंत्रालय तथा राज्य सरकारों के सहयोग से हमें विश्वास है कि हम प्रशंसकों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। हम भारतीय फुटबॉल से जुड़े सभी हितधारकों को शुभकामनाएं देते हैं।”

ये भी पढ़ें : मैकलारेन का वार, एल्ड्रेड की मुहर, मोहन बागान ने जीत से की सीज़न की शुरुआत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here