जौनपुर जेल का निरीक्षण कर महानिदेशक ने परखी सुरक्षा व सुविधाएं

0
44

महानिदेशक कारागार पीसी मीना द्वारा निर्माणाधीन नई जिला कारागार जौनपुर की शुक्रवार को समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता मानकों के अनुपालन, सुरक्षा व्यवस्थाओं की उपलब्धता, आधारभूत सुविधाओं की स्थापना तथा कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा से संबंधित बिंदुओं का विस्तृत परीक्षण किया गया।

एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। इसके उपरांत वर्तमान जिला कारागार जौनपुर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा उपकरणों एवं सीसीटीवी प्रणाली की क्रियाशीलता की जांच की गई, बैरकों में तलाशी कराई गई, कारागार चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया तथा महिला बंदियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए। अवसर पर जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : जागरूक नागरिक बनने का संकल्प: कारागार विभाग में मना मतदाता दिवस

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here