इंटर काशी की पहली ऐतिहासिक जीत, केरल ब्लास्टर्स 2-1 से पराजित

0
48
Photo: Shibu Preman / Focus Sports / ISL

कोच्चि : इंटर काशी एफसी ने संयमित और संतुलित प्रदर्शन करते हुए भारतीय फुटबॉल के शीर्ष स्तर पर अपनी पहली जीत दर्ज की। इंडियन सुपर लीग 2025-26 के मैच 18 में उन्होंने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, कोच्चि में केरल ब्लास्टर्स एफसी को 2-1 से पराजित किया।

इस जीत के साथ इंटर काशी अस्थायी रूप से अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि केरल ब्लास्टर्स को सत्र के शुरुआती चरण में निरंतरता की तलाश जारी रखनी होगी। अल्फ्रेड प्लानास को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

इंडियन सुपर लीग

केरल ब्लास्टर्स के मुख्य कोच डेविड कैटाला ने अपनी शुरुआती एकादश में चार बदलाव किए, जिसमें मुहम्मद साहीफ, विबिन मोहनन, मातियास हर्नांदेज और फ्रांसीसी स्ट्राइकर के विनयोके को शामिल किया गया।

वहीं इंटर काशी के मुख्य कोच एंटोनियो हाबास ने वेन वाज़, लिथुआनियाई फॉरवर्ड नौरिस पेटकेविचियस और डिफेंडर नरेंद्र को मौका देते हुए तीन बदलाव किए।

केरल ब्लास्टर्स एफसी – 1 (विक्टर बेरटोम्यू 84’)

मुकाबले की शुरुआत सतर्क अंदाज में हुई। दूसरे ही मिनट में रोहित दानु ने दूरी से शॉट लगाकर केरल के गोलकीपर अर्शशेख को परखा, लेकिन उन्होंने सहजता से गेंद पकड़ ली। शुरुआती मिनटों में दोनों टीमें अंतिम तिहाई में प्रभावी पकड़ बनाने में संघर्ष करती दिखीं।

इंटर काशी एफसी – 2 (नौरिस पेटकेविचियस 34’, अल्फ्रेड प्लानास 78’)

15वें मिनट में केरल को सेट-पीस से अवसर मिला, जब उमर बह ने विबिन की क्रॉस पर हेडर लगाया, जो लक्ष्य से बाहर चला गया। दूसरी ओर पेट केविचियस सक्रिय नजर आए—एक प्रयास डिफेंडर ने ब्लॉक किया, जबकि दूसरा शॉट प्लानास के पास से मिलने के बाद बाहर चला गया।

Photo: Shibu Preman / Focus Sports / ISL

34वें मिनट में जल विराम के तुरंत बाद इंटर काशी ने बढ़त बना ली। अल्फ्रेड प्लानास ने सटीक थ्रू-बॉलपेट के विचियस को दी, जिन्होंने जगह बनाकर दाहिने पैर से जोरदार शॉट लगाते हुए गेंद जाल के बीचों बीच पहुंचा दी।

पहले हाफ के अतिरिक्त समय में केरल के पास बराबरी का सुनहरा मौका था, लेकिन नाओचा सिंह की लो क्रॉस पर कोरोउ सिंह शॉट को नीचे नहीं रख सके। मेजबान टीम हाफ टाइम तक 0-1 से पीछे रही।

दूसरे हाफ में केरल अधिक आक्रामक अंदाज में उतरा। विकल्प के रूप में आए जय क्विटोंगो ने शुरुआती मिनटों में शॉट लगाया, जिसे बचा लिया गया। वहीं बिकाश वाई का लंबी दूरी का प्रयास भी लक्ष्य से भटक गया। इंटर काशी ने जवाबी हमलों से खतरा बनाए रखा और 55वें मिनट में प्रशांत के शॉट को अर्श शेख ने रोका।

Photo: Shibu Preman / Focus Sports / ISL

66वें मिनट में केरल का पहला ऑन-टारगेट प्रयास आया, जब मुहम्मद अजसल के हेडर को लुइस टारेस ने शानदार तरीके से बचाया। कुछ मिनट बाद उन्होंने केविन योके को भी गोल करने से रोका।

78वें मिनट में इंटर काशी ने बढ़त दोगुनी कर दी। पेट के विचियस ने एक बार फिर अहम भूमिका निभाते हुए दाहिनी ओर बॉक्स में प्लानास को पास दिया, और स्पेनिश फॉरवर्ड ने सटीक शॉट लगाकर गेंद निचले बाएं कोने में पहुंचा दी।

84वें मिनट में केरल ने वापसी की कोशिश की। एबिंदास वाई की क्रॉस पर विक्टर बेरटोम्यू ने तंगकोण से कलात्मक अंदाज में दाहिने पैर से गोल दागकर अंतर कम किया।

अंतिम मिनटों में बेरटोम्यू ने बराबरी के लिए दो मौके बनाए—पहले उनका हेडर ब्लॉक हुआ और फिर अतिरिक्त समय में एक और हेडर लक्ष्य से बाहर चला गया। हालांकि इंटर काशी ने संगठित रक्षा करते हुए मैच को 2-1 से अपने नाम कर लिया और क्लब इतिहास की एक यादगार जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें : रविवार को आईएसएल का रोमांच: भुवनेश्वर और मुंबई में अहम मुकाबले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here