गोवा : इंडियन सुपर लीग 2025-26 के मैच 2 में आईएसएल में पदार्पण कर रही इंटर काशी ने अनुशासित और जुझारू प्रदर्शन करते हुए एआईएफएफ सुपर कप चैंपियन एफसी गोवा को 1-1 से रोक दिया। यह मुकाबला फतोर्डा के पीजेएन स्टेडियम में शनिवार को खेला गया।
इंडियन सुपर लीग
गेंद पर अधिक नियंत्रण और बेहतर मौके बनाने के बावजूद एफसी गोवा जीत दर्ज नहीं कर सका। इंटर काशी ने पहले हाफ के अतिरिक्त समय (45+2’) में प्रशांत करुथादथकुनी के गोल से बढ़त बनाई। इसके बाद 84वें मिनट में डेजानद्राज़िक ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर बराबर किया।
इंटर काशी 1 (प्रशांत करुथादथकुनी 45+2’) – एफसी गोवा 1 (डेजान द्राज़िक 84’ पेनल्टी)

इंटर काशी के गोलकीपर लुईस तार्रेस को पेनल्टी से पहले आखिरी खिलाड़ी पर फाउल करने के कारण लाल कार्ड दिखाया गया। द्राज़िक को ‘प्लेयरऑफ द मैच’ चुना गया।
मुकाबले की शुरुआत तेज़ रफ्तार से हुई। अल्फ्रेड प्लानास ने शुरुआती मिनटों में एफसी गोवा के गोलकीपर की परीक्षा ली, जबकि ब्रिसन फर्नांडिस के प्रयास को काशी के गोलकीपर ने शानदार तरीके से रोका।
इंटर काशी सेट-पीस पर खतरनाक दिखी—रोहित दानू का शॉट बचाया गया और नरेंद्र गहलोत की रिबाउंड कोशिश छह गज क्षेत्र में ब्लॉक कर दी गई। धीरे-धीरे एफसी गोवा ने खेल पर नियंत्रण स्थापित किया और धैर्य के साथ फ्लैंकों से आक्रमण गढ़े।
34वें मिनट में मुहम्मद ने मिल का बॉक्स के अंदर से लिया गया शॉट तार्रेस ने बेहतरीन बचाव से कॉर्नर में धकेल दिया। दबाव बढ़ता दिख रहा था। लेकिन पहले हाफ के अतिरिक्त समय में इंटर काशी ने चौंका दिया।
टोम्बा सिंह के पास पर प्रशांत करुथादथकुनी ने शानदार टाइमिंग से दौड़ लगाई और बाएं पैर से निचले दाएं कोने में गेंद पहुंचा दी। हाफ टाइम से ठीक पहले आए इस गोल ने घरेलू टीम को झटका दिया।
दूसरे हाफ में एफसीगोवा ने आक्रामक तेवर अपनाए और इंटर काशी की रक्षापंक्ति पर दबाव बनाया। उदांता सिंह ने दूर से प्रयास किया, जबकि नेमिल और ब्रिसन फर्नांडिस मौके तलाशते रहे। संदीशझिंगन का हेडर बाहर चला गया और द्राज़िक का प्रयास मामूली अंतर से चूक गया।
75वें मिनट में तार्रेसनेद्राज़िक के एंगल्ड शॉट को रोककर बढ़त बरकरार रखी। 80वें मिनट में निर्णायक मोड़ आयाजबनेमिल को पेनल्टी एरिया में फाउल किया गया और एफसीगोवा को पेनल्टी मिली। इस फाउल के चलते इंटर काशी के गोलकीपर लुईसतार्रेस को लाल कार्ड दिखाया गया और टीम दस खिलाड़ियों के साथ रह गई।

स्थानापन्न गोल कीपर शुभमधस को तुरंत मैदान पर उतारा गया। द्राज़िक ने शांतिपूर्वक पेनल्टी को निचले बाएं कोने में भेजते हुए स्कोर 1-1 कर दिया।
अंतिम दस मिनट में संख्यात्मक बढ़त के साथ एफसी गोवा ने जीत की तलाश तेज़ कर दी। अतिरिक्त समय में पोल मोरेनो का नजदीकी हेडर शुभमधस ने रोक दिया, जबकि रेनियर फर्नांडिस का हेडर ऊपर चला गया। इंटर काशी ने संगठित और अनुशासित रक्षात्मक खेल दिखाते हुए अपना पहला आईएसएल अंक सुरक्षित कर लिया।
ये भी पढ़ें : मैकलारेन का वार, एल्ड्रेड की मुहर, मोहन बागान ने जीत से की सीज़न की शुरुआत
ये भी पढ़ें : आईएसएल 2025-26 की भव्य शुरुआत, 14 क्लब और 91 मैचों का रोमांच











