फायरबॉल्स मास्टर्स को जसविंदर, विनोद व सर्वेंद्र ने दिलाई जीत

0
26

लखनऊ। फायरबॉल्स मास्टर्स ने मैन ऑफ द मैच जसविंदर सिंह (50) के अर्धशतक व विनोद सिंह (नाबाद 49) की उम्दा बल्लेबाजी के बाद सर्वेंद्र सिंह (चार विकेट) की गेंदबाजी से चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत दर्ज की।

चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

चौक स्टेडियम पर खेले गए मैच में फायरबॉल्स मास्टर्स ने सीवीसीएल को नौ रन से शिकस्त दी। फायरबॉल्स मास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज जसविंदर सिंह ने 39 गेंदों पर 6 चौके व एक छक्के से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

विनोद सिंह ने मात्र 20 गेंदों पर 6 चौके व दो छक्के से आतिशी नाबाद 49 रन जोड़े। सीवीसीएल से राकेश जोशी व संजय कुमार को दो-दो विकेट की सफलता मिली। जवाब में सीवीसीएल लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवर में 6 विकेट पर 159 रन ही बना सका।

टीम ने 28 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। शशि प्रकाश ने 52 गेंदों पर 7 चौके व 3 छक्के से सर्वाधिक नाबाद 89 रन बनाए। उनके अलावा आशुतोष श्रीवास्तव 24 रन बनाकर ही कुछ प्रतिरोध कर सके। फायरबॉल्स मास्टर्स से सर्वेंद्र सिंह ने 18 रन देकर चार विकेट की सफलता पाई।

ये भी पढ़ें : फायरबॉल्स मास्टर्स को मदन ने दिलाई जीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here