लखनऊ। जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में जेएनटी अंडर-12 खिलाड़ियों के लिए जारी पांच दिवसीय प्रशिक्षण कैंप के चौथे दिन शुक्रवार को कार्यशाला और मैच की मेजबानी हुई। मैच में जेएनटी बी ने जेएनटी ए को पांच विकेट से हराया।
कानपुर साउथ मैदान पर हुए मैच में जेएनटी ए 24.4 ओवर में 71 रन पर ढेर हो गई। टीम से अनंत कुमार ने 19 और विराज पाल ने 13 रन की पारी खेली, जेएनटी बी से जियांश ने चार,मयंक सिंह और यशराज ने दो-दो विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए जेएनटी बी ने 26.3 ओवर में पांच विकेट पर 72 रन बनाकर मैच जीता। जीत में मिहिर सिंह ने 36, विराट महेश्वरी ने 14 रन बनाए, तो गेंदबाजी में जेएनटी-ए की ओर से धैर्य और आदर्श ने दो-दो विकेट झटके।
रणजी खिलाड़ियों ने युवाओं से अनुभव किया साझा। मैच के बाद रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी नरेन्द्र सिंह, जो वर्तमान में दिल्ली अंडर-16 टीम के मुख्य कोच हैं ने खिलाड़ियों से संवाद किया।
इसमें उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान आयोजकों ने जानकारी दी कि शनिवार को कैप का समापन टी-20 मैच के साथ किया जाएगा। इस मौके पर केसीए के अध्यक्ष एसएन सिंह, जेएनटी के निदेशक संजय तिवारी, अहमद अली खान तालिब रहे।
ये भी पढ़ें : सीएएल ने परीक्षा पास अंपायरों और स्कोररों को दिया विशेष प्रशिक्षण













