लंदन के न्यायिक दल ने यूपीएसआईएफएस में देखी डीएनए व एआई ड्रोन लैब

0
38

लखनऊ: उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ में लंदन (यूके) से आए न्यायिक सदस्यों एवं पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने संस्थान का परिभ्रमण किया।

संस्थान में परिभ्रमण पर आए सदस्यों को संस्थापक निदेशक डॉ जीके गोस्वामी, आईजी राजीव मल्होत्रा एवं डीआईजी हेमराज मीणा ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉ. जीके गोस्वामी ने परिभ्रमण पर आए हुए बैरिस्टर तथा न्यायिक सदस्यों को संबोधित करते हुए यूपीएसआईएफएस में चल रहे शैक्षणिक सत्र एवं प्रचलित कोर्सों के बारे में विस्तृत रूप से परिचय कराया।

उन्होंने कहा कि यूपीएसआईएफएस मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शिता का परिणाम है। यह संस्थान भारत का दूसरा संस्थान है जो फॉरेंसिक विषयों पर तकनीकी एवं फॉरेंसिक शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर है।

डॉ गोस्वामी ने कहा कि आज के दौर में अनसुलझे अपराधों की रहस्यों को खोलने में फॉरेंसिक की भूमिका अति महत्वपूर्ण हैl फॉरेंसिक विषय से संबंधित साक्ष्य अपराधियों को सजा के द्वार तक पहुंचाते हैं।

इस अवसर पर डीआईजी हेमराज मीणा ने संस्थान परिभ्रमण पर लंदन (UK) से आए प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल के कोऑर्डिनेटर बैरिस्टर हरजोत सिंह ने संस्था प्रमुख डॉ जीके गोस्वामी सहित यूपीएसआईएफएस परिवार का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रदेश के उच्च न्यायालय के कई अधिवक्तागणों सहित अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव, चिरंजीव मुखर्जी, अतुल यादव, विवेक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी संतोष तिवारी सहित फैकेल्टी डॉ श्रुति दास गुप्ता, डॉ मनीष राय, डॉ पलक अनेजा, शैलेंद्र सिंह, अमर सिंह, बृजेश सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

ये रहे प्रतिनिधिमंडल में शामिल

वरिष्ठ बैरिस्टर बलदीप सिंह, पीटर क्लार्क, डेविड जोस्से केसी, देवेंद्र धालीवाल,डॉ सतविंदर एस जूसे, तलवीर सिंह केसी, हरजोत सिंह,ईरविंदर बक्शी, इकबाल दीप सिंह, शरणदीप सहोता, रूठ में बारबर, महिला प्रकरण के बैरिस्टर गेराल्डिन मोर, या दानकवा एमपाडु, सखे, ग्रेगरी वेज, संजय तुरा, रुपिंदर कौर मथारू, अरुणा वर्मा,

जस्टिन वांग, मनदीप सिंह खटकड़, लवजोत सिंह, लखबीर सिंह, अनहद सिंह, गुरु मनजोत सिंह तिवाना, ज्योति कौर, अमनदीप सिंह सिद्धू, जयवीन सिंह मल्ही, देवजोत सिंह, हरमन सिंह, चरण संधू, रोसिये कौर, पुनीत चीमा, हर सिमरन गुलाटी, दिलप्रीत सलूजा, जज राज सिंह भदेसर,

जज मनप्रीत, ईशपाल सिंह, जज जिंदर सिंह, जज रवि सैंडिल तथा जज सुखी गिल ने फॉरेंसिक इंस्टिट्यूट में स्थापित विश्व स्तरीय डीएनए लैब तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ड्रोन लैब का विजिट भी कियाl फॉरेन डेलिगेट्स ने लैब में स्थापित विभिन्न प्रकार के सभी महत्वपूर्ण उपकरणों एवं उनके के बारे में जाना।

ये भी पढ़ें : डिजिटल और पेपरलेस न्याय व्यवस्था की ओर बढ़ रहा प्रदेश: संजय प्रसाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here