साउथ सिनेमा के दो दिग्गज अभिनेता कमल हासन और रजनीकांत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। करीब 47 साल बाद दोनों सुपरस्टार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देने वाले हैं, जिसे लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का पहला प्रोमो जारी होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
यह फिल्म मशहूर निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बन रही है, जिसका फिलहाल कोडनेम ‘KHxRK’ रखा गया है। जारी प्रोमो में दोनों सितारे एक गैरेज में साथ चलते नजर आते हैं। बैकग्राउंड में अनिरुद्ध रविचंदर का रेट्रो स्टाइल म्यूजिक माहौल में एक नया जीवंत रंग भर देता है और अनुभव को और भी खास बना देता है।
वीडियो में रजनीकांत अपने खास अंदाज में कार की चाबी कमल हासन को देते हैं, जिसके बाद कमल ड्राइविंग सीट संभालते दिखाई देते हैं। निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार ने इस प्रोमो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे अपने करियर का यादगार पल बताया और दोनों दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने पर गर्व जताया।
Some frames are iconic.
Some frames are historic.
Truly honoured and humbled to announce my next film #KHxRK REUNION with the legends #superstar @rajinikanth sir and #ulaganayagan @ikamalhaasan sir ❤️🙏😇.
With my dearest friend @anirudhofficial ❤️
Produced by @RedGiantMovies_… https://t.co/HILeyqmlSw— Nelson Dilipkumar (@Nelsondilpkumar) February 21, 2026
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की कहानी दो उम्रदराज गैंगस्टरों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो वर्षों बाद आमने-सामने आते हैं। हालात उन्हें फिर से अपराध की दुनिया में ले आते हैं, जहां पुरानी दुश्मनी, अधूरी कहानियां और नई चुनौतियां सामने आती हैं।
दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और माना जा रहा है कि कमल हासन और रजनीकांत की यह ऐतिहासिक जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना सकती है।
ये भी पढ़े : अली अब्बास जफर की नई फिल्म में अहान पांडे का रफ-टफ एक्शन अवतार













