355/2 के स्कोर से कर्नाटक का दबदबा, राहुल–पडीक्कल की रिकॉर्ड साझेदारी

0
43
Associated Press

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में कर्नाटक ने पहले ही दिन उत्तराखंड पर मजबूत पकड़ बना ली। दिन का खेल खत्म होने तक कर्नाटक ने पहली पारी में दो विकेट पर 355 रन बना लिए, जिसमें केएल राहुल और कप्तान देवदत्त पडीक्कल की शानदार पारियों ने टीम को बड़े स्कोर की दिशा में पहुंचा दिया।

भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने ओपनिंग करते हुए 211 गेंदों पर 141 रन की सधी हुई पारी खेली। उनकी पारी में 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। राहुल ने शुरुआत में मयंक अग्रवाल के साथ 18 रन जोड़े, फिर  उन्होंने कप्तान देवदत्त पडीक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 278 रन की विशाल साझेदारी कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

राहुल का यह फॉर्म नया नहीं है। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में मुंबई के खिलाफ दूसरी पारी में 130 रन बनाकर उन्होंने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। सेमीफाइनल में भी उन्होंने उसी आत्मविश्वास को जारी रखा।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे पडीक्कल ने भी बेहतरीन संयम दिखाया। खबर लिखे जाने तक वह 236 गेंदों पर 148 रन बनाकर नाबाद थे, जिसमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनके साथ क्रीज पर करुण नायर 37 रन बनाकर मौजूद थे।

इसी के साथ कर्नाटक के बल्लेबाजों ने पहले ही दिन उत्तराखंड के गेंदबाजों को थका दिया। शुरुआती झटके के बाद टीम ने जिस तरह साझेदारी बनाई, उससे मुकाबले में उनकी स्थिति काफी मजबूत हो गई है।

ये भी पढ़ें : डेब्यू में इंटर काशी का दम, एफसी गोवा को 1-1 पर रोका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here