खेलो इंडिया महिला वेटलिफ्टिंग : साई लखनऊ की अंजलि ने जीता रजत पदक

0
484

लखनऊ। भारतीय खेल प्राधिकरण क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ (साई लखनऊ) के वेटलिफ्टिंग एनसीओई की प्रशिक्षु अंजलि पटेल ने खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग महिला वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट फेज टू में रजत पदक जीता।

मिर्जापुर निवासी अंजलि ने गाजियाबाद में आयोजित इस टूर्नामेंट में 45 किग्रा जूनियर श्रेणी में यह सफलता हासिल की। अंजलि ने क्लीन जर्क में 66 किग्रा और स्नैच में 78 किग्रा सहित टोटल 144 किग्रा वजन उठाया।

ये भी पढ़े : खेलो इंडिया राष्ट्रीय महिला कुश्ती फेज टू में खेलेंगी साई लखनऊ की ये खिलाड़ी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here