लखनऊ। मैन ऑफ द मैच अमित मदान (3 विकेट, नाबाद 18 रन) के आलराउंड खेल और आशू (43) की उपयोगी पारी से केवीजीएन क्रिकेट क्लब ने सरदार अजीत पाल सिंह मेमोरियल (40 प्लस) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में स्मैश क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराया।
रास बिहारी तिवारी स्टेडियम पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 176 रन बनाए।
नरिंदर जीत सिंह ने 33 गेंदों पर सात चौके से 49 रन, राजेश वर्मा ने 29 व संजीव सिंह ने 23 रन जोड़े। केवीजीएन से अमित मदान को तीन, आशू को दो विकेट की सफलता मिली। जवाब में केवीजीएन क्लब ने निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 182 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।
आशू ने 24 गेंदों पर 3 चौके व 3 छक्के से 43, गुफरान ने 33, आदित्य वर्द्धन ने 29, अमित मदान ने नाबाद 18 रन व सूरज थापा ने 16 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
स्मैश क्रिकेट क्लब से मनोज पांडेय, नरिंदर जीत सिंह व संजीव सिंह को दो-दो विकेट मिले। इससे पूर्व उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व रणजी क्रिकेटर उबैद कमाल और समाजसेवी सुभाष चंद्र ने किया।
ये भी पढ़ें : आरएसजी स्टेडियम में वॉकाथॉन, जुम्बा और योग से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश













