लालरिनजुआला ने बेंगलुरु के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड को दिलाई बराबरी

0
29
Photo: Prathiksha MK / ISL

बेंगलुरु : इंडियन सुपर लीग 2025-26 के मैच 11 में श्रीकांतीरवास्टेडियम में बेंगलुरु एफसी और नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। ‘ब्लूज़’ ने पहले हाफ में ब्रायनसांचेज के गोल से बढ़त बनाई, लेकिन ‘हाइलैंडर्स’ ने दूसरे हाफ में वापसी करते हुए सीजन का अपना पहला अंक हासिल किया।

बेंगलुरु एफसी – 1 (ब्रायनसांचेज 20’) नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी – 1 (लालरिनजुआला 68’)

20वें मिनट में सांचेज ने दूरी से शानदार शॉट लगाकर बेंगलुरु को बढ़त दिलाई। 68वें मिनट में लाल रिनजुआला ने गुरप्रीत सिंह संधू के ऊपर से सटीक फिनिश करते हुए स्कोर बराबर किया। पहले हाफ में 0-1 से पीछे रहने के बावजूद नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड ने गेंद पर कब्जे और हमलों में मेजबानों का बराबरी से मुकाबला किया। लालरिनजुआला को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

Photo: Prathiksha MK / ISL

आईएसएल 2025-26 के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण फैनकोड पर और टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 पर किया जा रहा है। नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड के मुख्य कोच जुआनपेद्रोबेनाली ने एक बदलाव करते हुए रॉबिन यादव को डिफेंस में शामिल किया, जबकि बेंगलुरु के कोच रेनाडी सिंह ने राहुल भेके  की जगह ताखेल्लामबमबुंगसन सिंह को मौका दिया।

मुकाबला तेज रफ्तार से शुरू हुआ। पहले ही मिनट में पार्थिबगोगोई ने संधू की परीक्षा ली, जबकि जिथिन मदाथिलसुब्रान का प्रयास ब्लॉक हुआ। एंडीरोड्रिगेज के कॉर्नर पर मिशेल जबाको का हेडर पोस्ट से टकराया।

शुरुआती दबाव के बावजूद पहला गोल बेंगलुरु ने किया। आशिककुरुनियान ने बाईं ओर सां चेज को पास दिया। अर्जेंटीनी खिलाड़ी ने अंदरकट करते हुए बॉक्स के बाहर से दाएं पैर से गेंद को निचले कोने में भेज दिया। नॉर्थ ईस्ट ने दबाव बनाए रखा।

Photo: Prathiksha MK / ISL

जिथिन के शॉट को संधू ने शानदार तरीके से रोका, जबकि जाइरोसैम्पेरियो और मकार्टननिकसन के प्रयास डिफेंस ने रोक दिए। हाफ टाइम से ठीक पहले एंडी की फ्री-किक डिफ्लेक्शन के बाद फिर पोस्ट सेट कराई, लेकिन रॉबिन अंतिम स्पर्श नहीं दे सके।

दूसरे हाफ में हाइलैंडर्स ने मजबूत शुरुआत की। जबाको का हेडर बाहर गया, जबकि एक घंटे के करीब संधू ने असीर अख्तर के प्रयास पर बेहतरीन डाइविंग सेव किया। कुछ ही देर बाद उन्होंने जाइरो के शॉट को भी रोका।
64वें मिनट में बेनाली ने लालरिनजुआला को मैदान पर उतारा और उन्होंने तुरंत असर दिखाया।

68वें मिनट में असीर के लंबे पास को नियंत्रित करते हुए उन्होंने बॉक्स के अंदर से गेंद को संधू के ऊपर से टॉप कॉर्नर में पहुंचाकर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने जीत के लिए जोर लगाया। सुनील छेत्री का शॉट बाहर गया, जबकि कुरुनियान और निखिलपूजारी सेट-पीस से करीब पहुंचे।

अंतिम मिनटों में जिथिन ने फिर संधू को परखा। दूसरी ओर 87वें मिनट में रयान विलियम्स का शॉट बार सेट कराया और लालरेमतलुआंगाफनाई का रिबाउंड ब्लॉक हो गया। अंततः कोई भी टीम निर्णायक गोल नहीं कर सकी और कांतीरवा में रोमांचक मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here