लखनऊ। बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष एवं यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास ने राम नवमी की शुभकामनाएँ देते हुए प्रभु श्रीराम से समस्त प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की है।
चैत्र रामनवमी आस्था और उपासना का महापर्व-विराज सागर दास
उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से हमें सीखने को मिलता है कि किस प्रकार से विषम परिस्थितियों में भी धर्म और मर्यादा का पालन किया जाता है। उन्होंने कहा कि नवदुर्गा की नौ दिनों की पूजा, अर्चना हम सबको शक्ति और त्याग की प्रेरणा देते हैं।
विराज सागर दास ने कहा कि हम प्रभु श्री राम के आदर्शों को स्वयं में धारण कर समाज में ईमानदारी, प्रेम, सेवा और सद्भावना के साथ रहने का संकल्प ले।
ये भी पढ़ें : विराज सागर दास ने दी नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं












