लव एंड वॉर का शूट अभी बाकी, रणबीर-आलिया व विक्की ने दी डेट्स

0
99
साभार : गूगल

रणबीर कपूर के दो बड़े प्रोजेक्ट पाइपाइन में हैं। एक संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ और दूसरी नितेश तिवारी की ‘रामायण’। दोनों के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि उन्हें अभी लंबा इंतजार करना होगा।

‘लव एंड वॉर’ पहले मार्च, 2026 में रिलीज की जा रही थी। लेकिन फिर इसे मई, 2026 तक के लिए पोस्टपोन कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, अब फिल्म के अगस्त या सितंबर में रिलीज करने की संभावना है।

तारीख तय की जा रही है और इसका ऐलान जल्द ही किया जाएगा। एक सोर्स के हवाले से पोर्टल ने बताया है कि फिल्म की शूटिंग अभी बाकी है, इसीलिए मई में रणबीर-आलिया-विक्की ने अपनी डेट्स भी दे दी हैं। जिससे मूवी को पूरा किया जा सकेगा।

रिपोर्ट में ये भी जानकारी है कि रणबीर कपूर ने संजय लीला भसाली से कहा है कि वह ‘लव एंड वॉर’ को जून, 2026 में रिलीज करें लेकिन ये संभव नहीं हो पाया। सोर्स के मुताबिक, डायरेक्टर इसे अगस्त या सितंबर में बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं।

इससे ‘रामायण’ की टीम निराश हो गई है क्योंकि वह यही उम्मीद कर रहे थे कि ‘लव एंड वॉर’ और ‘रामायण’ में 6 महीने का अंतर हो। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब शूटिंग में देरी होने के कारण भंसाली की फिल्म का बजट भी बढ़ गया है। इसका फर्स्ट लुक जनवरी, 2026 में आने की प्लानिंग है। हालांकि इस बारे में ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है।

बता दें कि नितेश तिवारी की ‘रामायण’ दो पार्ट्स में 2026 और 2027 की दिवाली पर रिलीज की जाएगी। इसमें राम के किरदार में रणबीर, सीता के रोल में साई पल्लवी, रावण के किरदार में यश और हनुमान के किरदार में सनी देओल होंगे। इनके अलावा कई अन्य स्टार्स भी नजर आएंगे।

ये भी पढ़े : आरोपों पर चुप्पी तोड़ी आदित्य धर ने, ‘खतरनाक फिल्म’ कहने वालों को लताड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here