लखनऊ। लखनऊ जिले की टीम ने मंडलीय विद्यालयी सुब्रतो कप बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग का खिताब जीत लिया। डीएवी इंटर कॉलेज में खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने रायबरेली को 3-1 गोल से हराया। दूसरी ओर अंडर-14 वर्ग में रायबरेली की टीम चैंपियन बनी।
इस प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल की तीन टीमों लखनऊ, हरदोई व रायबरेली ने ही भाग लिया। कोरोना महामारी के बाद पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने किया था। इस अवसर पर डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नरेंद्र देव भी मौजूद थे।
इससे पहले आयोजित जिला विद्यालयी सुब्रतो कप बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में डीएवी कॉलेज लखनऊ ने जीआईसी निशातगंज को 2-1 गोल से हराया था।
ये भी पढ़े : दिशा भंडारी का कमाल, तीन स्वर्ण पदक जीतने के साथ बनाए तीन नये रिकार्ड










