लखनऊ व वाराणसी ने तीन-तीन स्वर्ण जीतकर कायम किया दबदबा

0
79

लखनऊ। मेजबान लखनऊ व वाराणसी के खिलाड़ियों ने अंडर-21 व सीनियर यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026 में तीन-तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा कायम किया।

अंडर-21 व सीनियर यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप

चैंपियनशिप का आयोजन कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वावधान में कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में किया जा रहा है।

चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा. आनन्देश्वर पाण्डेय (कार्यकारी निदेशक, हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय की भी गरिमामयी मौजूदगी रही। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया ने की।

आयोजन समिति की ओर से हाल ही में एशियन हैंडबॉल फेडेरशन में काउंसिल मेंबर चुने गए डा. आनन्देश्वर पाण्डेय को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के महासचिव जसपाल सिंह ने आभार जताया। आज समारोह में कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के सचिव कृष्ण अवतार भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : PWL 2026 : टीज़र में अमन सहरावत से अंतिम पंघाल तक सितारों की झलक

आज चैंपियनशिप में वाराणसी के लिए शशिकला मौर्या ने अंडर-21 महिला व्यक्तिगत काता व कुमिते (50 किग्रा से कम) में स्वर्ण जीतने के साथ महिला सीनियर व्यक्तिगत काता में कांस्य पदक जीता।

मेजबान लखनऊ के लिए आज प्रशांत सिंह ने अंडर-21 पुरुष कुमिते (55 किग्रा से कम) व पुरुष सीनियर काता में जय भारत दुबे ने स्वर्ण जीते।

इसके अलावा पुरुष सीनियर टीम काता में भी मेजबान ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। समाचार लिखे जाने तक लखनऊ ने तीन स्वर्ण, दो रजत व दो कांस्य पदक जबकि वाराणसी ने तीन स्वर्ण, दो रजत व 6 कांस्य पदक जीते है जबकि देर रात तक स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

परिणाम इस प्रकार हैं:
अंडर-21 पुरुष व्यक्तिगत काता :- स्वर्ण: सुजीत यादव (प्रयागराज), रजत: शरद श्रीवास्तव (लखनऊ), कांस्य: सत्यम पटेल (वाराणसी)
अंडर-21 पुरुष कुमिते (55 किग्रा से कम) :- स्वर्ण : प्रशांत सिंह (लखनऊ), रजत: शिवा (बुलंदशहर), कांस्य: विजय भारद्वाज (वाराणसी) व अर्जुन (गौतम बुद्ध नगर)
अंडर-21 पुरुष कुमिते (84 किग्रा से अधिक): – स्वर्ण : अरुण कुमार (मथुरा), रजत: ध्रुव (मेरठ), कांस्य: पवन (गौतम बुद्ध नगर)
पुरुष सीनियर व्यक्तिगत काता (18 वर्ष से अधिक) : – स्वर्ण: जय भारत दुबे, रजत : ज्ञानेश सिंघल (दोनों लखनऊ), कांस्य : जयवीर सिंह (आगरा) व विवेक सिंह (लखनऊ)
पुरुष सीनियर टीम काता (18 वर्ष से अधिक) : – स्वर्ण : लखनऊ (आशीष सिंह, ज्ञानेश सिंघल, जय भारत दुबे, अभिषेक गौतम।
अंडर-21 महिला व्यक्तिगत काता : – स्वर्ण : शशिकला मौर्य (वाराणसी), रजत: अन्वी सुत्प्राई (गौतम बुद्ध नगर), कांस्य: अंजली शर्मा (वाराणसी) व सृष्टि दुबे (भदोही)
अंडर-21 महिला कुमिते (50 किग्रा से कम) :- स्वर्ण: शशिकला मौर्य (वाराणसी), रजत: दिया पंवार (मेरठ), कांस्य: अंचल पाल व नंदिनी गोंड (वाराणसी)
अंडर-21 महिला कुमिते (55 किग्रा से कम) :- स्वर्ण: खुशी धामा (मेरठ), रजत: शिवानी वर्मा (गाजियाबाद), कांस्य: अनुजिका पांडेय (बांदा) व ईशु (आगरा)
अंडर-21 महिला कुमिते (61 किग्रा से कम) :- स्वर्ण: आकांक्षा (गाजियाबाद), रजत: गरिमा सिंह (बलिया), कांस्य: पारुल शर्मा (लखनऊ) व सृष्टि दुबे (भदोही)
अंडर-21 महिला कुमिते (68 किग्रा से कम) :- स्वर्ण: अंशु गौतम रजत: खुशी मजूमदार (दोनों वाराणसी), कांस्य: साक्षी रघुवंशी (गाजियाबाद)
अंडर-21 महिला कुमिते (68 किग्रा से अधिक) :- स्वर्ण: खुशी शर्मा (अलीगढ़)
महिला सीनियर टीम काता (18 वर्ष से अधिक) :- स्वर्ण: प्रयागराज (शिवांशी, सौम्या, लक्ष्मी)
महिला सीनियर व्यक्तिगत काता (18 वर्ष से अधिक) :- स्वर्ण: अन्वी सुत्प्राई (गौतम बुद्ध नगर), रजत: आकांक्षा वर्मा (वाराणसी), कांस्य: शशिकला मौर्य (वाराणसी) व सृष्टि दुबे (भदोही)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here