यूपी स्टेट इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए लखनऊ एथलेटिक्स टीम तैयार

0
44

प्रथम यूपी स्टेट इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिये मंगलवार को लखनऊ जिले की एथलेटिक्स टीम घोषित की गई। टीम में एम. जय (60 मीटर), गुड़िया (ओपन 400 मीटर), मीमांसा (अंडर-20, 60 मीटर), तनप्रीत कौर (अंडर-20 800 मीटर) और रवि देवी (1500 और 3000 मीटर) पदक के लिए दम दिखाने उतरेंगे।

टीम के गठन को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर ट्रायल आज आयोजित किये गये। लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण के अनुसार प्रथम यूपी स्टेट इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 से 28 फरवरी तक अयोध्या में आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें : 24 फरवरी को चुनी जाएगी लखनऊ जिला एथलेटिक्स टीम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here