लखनऊ। प्रथम यूपी स्टेट इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग हेते लखनऊ जिले की एथलेटिक्स टीम के चयन के लिए ट्रायल 24 फरवरी को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर सुबह 8:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।
लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण के अनुसार ट्रायल पुरुष व महिला वर्ग के अलावा अंडर-20 पुरुष व महिला वर्ग में आयोजित किए जाएंगे। अंडर 20 आयु वर्ग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म 25-03-2006 से 24-03-2008 के मध्य होना चाहिए।
बीआर वरुण ने बताया कि प्रथम यूपी स्टेट इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 से 28 फरवरी तक अयोध्या में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग में 60 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर दौड़, 60 मीटर बाधा रेस, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉट पुट और पोल वॉल्ट की स्पर्धाएं होंगी।
वहीं अंडर 20 आयु वर्ग में ट्रिपल जंप और पोल वॉल्ट को छोड़कर उपरोक्त सभी स्पर्धाएं कराई जाएंगी। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9415027942 पर संपर्क किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें : लखनऊ जिला क्रॉस कंट्री टीम का चयन 27 दिसंबर को











