लखनऊ जिला शतरंज चैंपियनशिप: अक्षत, दियारा, अग्रार्थ और सान्वी ने जीते खिताब

0
25

स्थानीय कर्नल एस. एन. मिश्रा OBE मेमोरियल स्कूल, लखनऊ में आयोजित लखनऊ जिला शतरंज आयु वर्ग चैंपियनशिप में आज अंडर-11 एवं अंडर-19 वर्ग के मुकाबले खेले गए।

अंडर-11 बालक वर्ग में अक्षत श्रीवास्तव ने 5 अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया, जबकि उद्भव साहू 4 अंकों के साथ उपविजेता रहे। वहीं, अंडर-11 बालिका वर्ग में दियारा अग्रवाल ने 3 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा विदिशा अग्रवाल 2 अंकों के साथ उपविजेता रहीं।

अंडर-19 बालक वर्ग में अग्रार्थ मिश्रा और आरव गुप्ता दोनों ने 4-4 अंक अर्जित किए, परंतु टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर अग्रार्थ मिश्रा को विजेता तथा आरव गुप्ता को उपविजेता घोषित किया गया। वहीं, अंडर-19 बालिका वर्ग में सान्वी अग्रवाल 4 अंकों के साथ विजेता रहीं, जबकि पर्णिका गुप्ता 2 अंकों के साथ उपविजेता बनीं।

अंत में, लखनऊ चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार शाही एवं कर्नल एस. एन. मिश्रा OBE मेमोरियल स्कूल की डायरेक्टर प्रीति शुक्ला ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here