लखनऊ फाइनल में, इंडियन एयरफोर्स से होगी खिताबी टक्कर

0
51

गोरखपुर :  लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित, मंडल क्रिकेट संघ से सम्बद्ध और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त 11वीं आल इंडिया टी20 प्राइज मनी लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले सेमीफाइनल में लखनऊ ने हरियाणा की टीम को 46 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

11वीं आल इंडिया टी20 प्राइज मनी लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता

वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंडियन एयरफोर्स की टीम ने इंदौर की टीम को 2 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल मैच में लखनऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवरों के मैच में 5 विकेट खोकर 203 रन बनाए।

लखनऊ के हिमांशु अस्नोरा ने 51 गेंदों पर 93 रन, अजीत वर्मा ने 32 गेंदों पर 60 रन जबकि प्रियांशु ने 36 रनों का योगदान दिया। हरियाणा की ओर से परम चंदेला ने तीन विकेट जबकि सैंडी और नमन ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा की टीम बीस ओवरों में सभी विकेट खोकर 157 रनों पर सिमट गई।

लखनऊ के आतिफ ने तीन, रोहित द्विवेदी और आदित्य सिंह ने दो-दो विकेट जबकि हसन अख्तर,अजीत वर्मा और प्रियांशु पांडेय ने एक-एक विकेट लिया। इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार लखनऊ के हिमांशु असनोरा को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने दिया।

वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंडियन एयरफोर्स और इंदौर के बीच खेले गए मैच में इंदौर की टीम ने 20 ओवरो में 6 विकेट खो करके 145 रन का स्कोर खड़ा किया। इंदौर की ओर से हँस यादव ने 38 रन, सागर शर्मा ने 32, हर्ष त्यागी ने 24 , विवेक सिंह ने 21 रनों का योगदान दिया।

इंडियन एयरफोर्स की ओर से राजबहादुर पाल ने तीन विकेट, विनीत ने दो विकेट जबकि विकास यादव ने एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंडियन एयरफोर्स ने 8 विकेट पर निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया। इंडियन एयरफोर्स के रजत पालीवाल , अभिषेक तिवारी ने 25-25 और गौरव कोचर ने 24 रनों का योगदान दिया।

इंदौर की ओर से प्रियांशु और अरुण त्यागी ने दो-दो विकेट, अंश और अभिषेक यादव ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार इंडियन एयरफोर्स के राजबहादुर पाल को वरिष्ठ क्रिकेटर विनोद पाठक ने दिया जबकि मैच का उद्घाटन डॉक्टर नवनीत जयपुरियार ने किया।

फाइनल मैच रविवार को लखनऊ बनाम इंडियन एयरफोर्स के बीच रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व आईपीएल और जूनियर क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता शलभ श्रीवास्तव होंगे।

ये भी पढ़ें : एयरफोर्स का दबदबा, हरियाणा भी सेमीफाइनल में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here