लखनऊ। 24वीं यूपी स्टेट जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए लखनऊ की एथलेटिक्स टीम का चयन गुरुवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के माध्यम से कर लिया गया।
लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण ने बताया कि चयनित लखनऊ अंडर-20 पुरुष व महिला टीम प्रयागराज में 8 व 9 अप्रैल, 2026 को आयोजित 24वीं यूपी स्टेट जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी।
ये भी पढ़ें : लखनऊ जूनियर एथलेटिक्स टीम का ट्रायल कल
- लखनऊ टीम में चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:-
- पुरुष : मृणाल जैन, यशवर्द्धन सिंह, आर्यन सोनकर, आलिश करकट्टा, श्रेष्ठ सिंह, अभिनय यादव, अमन, गर्व तिवारी, अक्षत सिंह, यशवर्द्धन, दिवाकर यादव।
- महिला: रूचि सिंह, आराध्या पाण्डेय, तनिष्का सिंह, सुशांति, प्रतिज्ञा।










