गोरखपुर : लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित, मंडल क्रिकेट संघ से सम्बद्ध और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त 11वीं आल इंडिया टी20 प्राइज मनी लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर लखनऊ ने इंदौर को 19 रनों से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए पूल ए में शीर्ष स्थान हासिल किया।
वही दूसरे मुकाबले में उत्तराखंड ने अभय छेत्री तथा आकाश की शानदार गेंदबाजी 4-4 विकेट की बदौलत पूर्वोत्तर रेल्वे को 96 रन से हरा दिया!
पूल – ए के अन्तर्गत पहले मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के मैच में सभी विकेट खोकर 151 रन बनाए।
11वीं आल इंडिया टी20 प्राइज मनी लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता
लखनऊ के कार्तिकेय सिंह 49 रन और सत्यम ने 35 रनों का योगदान दिया। इंदौर की ओर से अमर चौधरी ने 3 विकेट, शैलेंद्र, कुलदीप और अतुल ने 2-2 विकेट लिए!
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंदौर की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट होकर 132 रन ही बना पाई और मैच को 19 रन सें हार गयी। इंदौर के आदित यादव ने 52 रन हर्ष त्यागी ने 24 कुलदीप ने 23 रनों का योगदान दिया। लखनऊ के हसन अख़्तर, रोहित, आदित्य, सत्यम पांडेय ने एक-एक विकेट लिया।
इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार लखनऊ के कार्तिकेय सिंह को डॉक्टर बीसी हरबोला ने दिया जबकि खिलाड़ियों से पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी बलराम सिंह ने परिचय प्राप्त किया।
उत्तराखंड की बड़ी जीत, पूर्वोत्तर रेलवे 96 रन से पराजित
इसी ग्रुप के दूसरे मैच में प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी उत्तराखंड और पूर्वोत्तर रेलवे के बीच खेले गए मैच में उत्तराखंड ने अभ्युदय के 18 गेंदों पर 56 रन की बदौलत 20 ओवरो में 8 विकेट खो करके 203 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम से सचिन ने 47 रन और अखिल ने 39 रनों का योगदान दिया।
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से रजत उपेंद्र और शिवम ने 2-2 जबकि त्रिशाल त्रिवेदी और कृतज्ञ ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पूर्वोत्तर रेलवे की टीम बड़े स्कोर का पीछा नहीं कर सकी और 15.5 ओवर में ही 107 रन पर ऑल आउट हो गई।
ये भी पढ़ें : हिमांशुृ के शतक से लखनऊ सेमीफाइनल में, इंदौर भी अंतिम चार में
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से अंकित यादव ने 34, उपेंद्र यादव ने 17 कृतज्ञ सिंह ने 15 रनों का योगदान दिया। उत्तराखंड की ओर से अभय छेत्री और आकाश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट जबकि नवीन ने 2 विकेट झटके।
मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार उत्तराखंड के अभय छेत्री को डॉक्टर अजीज अहमद ने दिया जबकि अतिथि के रूप में खिलाड़ियों से परिचय कमल मांध्यनी, हरीश कर्मचंदानी, और नरेश कर्मचंदानी ने किया।
24 फरवरी के मैच
- पहला मैच : इंडियन एयर फ़ोर्स बनाम राजस्थान (रेलवे क्रिकेट ग्राउंड) प्रातः 9 बजे से
- दूसरा मैच: दिल्ली बनाम हरियाणा रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर दोपहर 12 बजे से










