रविवार को होगी लखनऊ सुपर जायंट्स की एलएसजी रन – ‘रन फॉर इंडिया’

0
30
साभार : गूगल

लखनऊ : टी-20 विश्व कप फाइनल वाले दिन यानी कि रविवार सुबह क्रिकेट प्रेमी भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए दौड़ लगाएंगे। जी हां, लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से आज 1090 चौराहे से ‘एलएसजी रन – रन फॉर इंडिया’ नामक बहु-श्रेणी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन का उद्देश्य देशभक्ति, फिटनेस और एकता के संदेश को बढ़ावा देना है।

मैराथन को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है ताकि सभी आयु वर्ग के लोग इसमें भाग ले सकें। 10 किलोमीटर दौड़ को सुबह 6:30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा, इसके बाद पांच किलोमीटर की दौड़ सुबह 7:00 बजे शुरू होगी।

वहीं बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीन किलोमीटर दौड़ सुबह 7:15 बजे आयोजित की जाएगी।
सभी दौड़ों की शुरुआत और समापन 1090 चौराहा से होगा। इसके बाद सुबह 8:00 बजे दौड़ के सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी लखनऊ सुपर जायंट्स की नई जर्सी पहनकर दौड़ेंगे। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में महिला धावक भी इस दौड़ में हिस्सा लेंगी, जो महिला सशक्तिकरण का संदेश देंगी।

‘एलएसजी रन – रन फॉर इंडिया’ का उद्देश्य शहर के नागरिकों, फिटनेस प्रेमियों, युवाओं और परिवारों को एक मंच पर लाकर स्वास्थ्य, सामुदायिक भावना और खेल के प्रति उत्साह को बढ़ावा देना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here