लखनऊ के कौस्तुभ सिंह को इंटरनेशनल कंपनी ‘HEAD’ से एक साल की स्पॉन्सरशिप मिली है। कौस्तुभ आयु वर्ग 14 में भारत के नंबर 1 खिलाड़ी रह चुके हैं तथा वर्तमान में (2) दूसरे रैंक पर काबिज़ हैं।
आयु वर्ग 14 में उत्तर प्रदेश के नंबर 1 खिलाड़ी हैं। आयु वर्ग 16 में कौस्तुभ भारत के 30 रैंक पर हैं और उत्तर प्रदेश के नंबर 3 खिलाड़ी हैं।आयु वर्ग–14 में कौस्तुभ ने पहली बार मलेशिया में भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व किया। कौस्तुभ एशियाई टूर्नामेंट के विजेता रह चुके हैं।
भारत की सबसे बड़ी डोमेस्टिक टेनिस चैंपियनशिप ‘फेनेस्टा ओपन’ अंडर 14 के डबल्स के विजेता रह चुके हैं। कौस्तुभ सिंह इरम पब्लिक स्कूल के दसवीं के छात्र हैं।
कौस्तुभ प्ले एन फ़िट टेनिस अकैडमी के कोच मोहम्मद उबैद से ट्रेनिंग लेते हैं। कोच मोहम्मद उबैद ने बताया कि कौस्तुभ इस वक्त जूनियर इंटरनेशनल (ITF) अंडर–18 खेलने के लिए मेहनत रहे हैं और अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें : लखनऊ के कौस्तुभ सिंह ने फ़ेनेस्टा ओपन में जीती डबल्स की ट्राॅफी












