लखनऊ। मैन ऑफ द मैच मदन (43) की उम्दा बल्लेबाजी की सहायता से फायरबॉल्स मास्टर्स ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में टीसीसी लखनऊ को पांच विकेट से हराया।
चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
आरडीएसओ स्टेडियम पर टीसीसी लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में सभी विकेट गंवाकर 142 रन का स्कोर बनाया। अफजल ने 35 गेंदों पर चार चौके से 45 रन जोड़े। वहीं वासिक ने 30, डॉ फिरोज खान ने 20 व इश्तियाक अहमद ने 17 रन का योगदान किया। फायरबॉल्स मास्टर्स से अजय द्विवेदी को तीन जबकि विनोद सिंह, अनिल सिंह व सर्वेंद्र सिंह को दो-दो विकेट की सफलता मिली।
जवाब में फायरबॉल्स मास्टर्स ने 19.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। मदन ने 35 गेंदों पर तीन चौके व एक छक्के से 43 रन की पारी खेल टीम को मजबूती दी।
उनका साथ देते हुए साकेत मिश्रा ने 29 गेंदों पर दो चौके से 35 रन, अजय कुमार लाल ने नाबाद 19, जसविंदर सिंह ने 17 व डॉ अरुण ने 16 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई। टीसीसी लखनऊ से जितेंद्र पटेल व सुमित गुप्ता को दो-दो विकेट की सफलता मिली।











