नवरात्रि पर मर्दानी 3 का पोस्टर रिलीज, देखें रानी मुखर्जी का दमदार अंदाज

0
153
Credits : Social Media

रानी मुखर्जी अपने सुपरहिट किरदार शिवानी शिवाजी रॉय में दिखाई देने वाली हैं। जी हां, यशराज फिल्म्स ने नवरात्रि की शुरुआत ‘मर्दानी 3’ के पोस्टर रिलीज के साथ की है।

पोस्टर में रिवॉल्वर थामे शिवानी का दमदार अंदाज दिख रहा है और साफ झलक रहा है कि इस बार अच्छाई और बुराई के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी।

मेकर्स के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ की कहानी पहले से ज्यादा डार्क और थ्रिलिंग होगी। इस बार शिवानी को अपने करियर का सबसे मुश्किल केस सुलझाना होगा, जहां उसे अपनी जान जोखिम में डालकर कड़वे सच से दो-चार होना पड़ेगा। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला कर रहे हैं और ये 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फैंस का बोलना है कि रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी’ सीरीज भारतीय सिनेमा की अकेली ऐसी पुलिस फ्रैंचाइज़ी है, जो बिना किसी मेल हीरो के सुपरहिट हुई है। सोशल मीडिया पर भी पोस्टर को लेकर जबरदस्त चर्चा और उत्साह देखने को मिल रहा है।

पोस्टर के साथ ‘ऐगिरी नंदिनी’ का शक्तिशाली मंत्रोच्चारण सुनाई दे रहा है। ये झलक कहीं न कहीं मां दुर्गा की उस शक्ति को समर्पित नजर आ रही है जब उन्होंने महिषासुर का वध किया था। ‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ की सफलता के बाद अब ‘मर्दानी 3’ से दर्शकों को और भी दमदार कहानी की उम्मीद है।

ये भी पढ़े : 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी मर्दानी 3, रानी एक बार फिर पुलिस वर्दी में धाक जमाने को तैयार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here