होली का पर्व यूपी में समृद्धि और उन्नति के रंग लेकर आये : विराज सागर दास

0
42

लखनऊ। बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष एवं यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी है।

होली पर्व की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में विराज सागर दास ने कहा कि होली रंग और उल्लास के त्योहार के साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है।

विराज सागर दास ने कहा कि  होली का यह पर्व प्रदेश में समृद्धि और उन्नति के रंग लेकर हम सबके जीवन में और अधिक सुख-शांति के साथ सभी का जीवन सफलता के नये रंगों से रंगायमान हो।

होली केवल रंगों का ही त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता की जीवंतता तथा हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर है।

विराज सागर दास ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का भी संदेश देता है। यही नहीं होली के अवसर पर होने वाले विभिन्न आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने के भी सशक्त माध्यम बनते हैं।

ये भी पढ़ें : समाज के प्रति उत्तरदायित्व हमारी मूल भावना है: विराज सागर दास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here