लखनऊ। यूनिटी कॉलेज के मोहम्मद रिजवी और मोहम्मद अमान ने लखनऊ ज़िला पंजा कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते।
ज़िला पंजा कुश्ती एसोसिएशन लखनऊ के तत्वाधान में यूनिटी कॉलेज के सौजन्य से यूनिटी कॉलेज परिसर में आयोजित लखनऊ ज़िला पंजा कुश्ती चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि चन्द्र प्रकाश (आईपीएस, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पंजा कुश्ती एसोसिएशन) ने पंजा लड़ाकर किया।
लखनऊ ज़िला पंजा कुश्ती चैंपियनशिप

कार्यक्रम अध्यक्ष नजमुल हसन रिज़वी (सचिव, यूनिटी कॉलेज) ने अतिथियों का स्वागत किया। लखनऊ ज़िला पंजा कुश्ती एसोसिएशन के सचिव मुकेश बहादुर ने बताया कि इस अवसर पर एके सक्सेना (उप महासचिव, उत्तर प्रदेश, पंजा कुश्ती एसोसिएशन/महासचिव, उत्तर प्रदेश नान ओलंपिक एसोसिएशन),
विवेक श्रीवास्तव (डायरेक्टर, एनएसएसओ, आईएसएस) सहित बीएल वर्मा, असलम खान, अनवर हुसैन, राजेश गुप्ता, सुमन चौधरी, सीमा देवी, शाहिद हुसैन, जेपी श्रीवास्तव, राघवेन्द्र मिश्र तथा एस हक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें : साई एनसीओई के खिलाड़ियों के लिए कंप्यूटर व अंग्रेजी की क्लासेज शुरू
परिणाम इस प्रकार हैं:-
- बालक सब जूनियर 50 किग्रा वर्ग:- प्रथम : मोहम्मद रिजवी (यूनिटी कालेज), द्वितीय : विजेन्द्र रावत व तृतीय : प्रांजल गुप्ता (अमैकस अकैडमी)
- बालक सब जूनियर 55 किग्रा वर्ग :- प्रथम : मोहम्मद अमान काज़िम (यूनिटी कालेज)
- बालक सब जूनियर 70 किग्रा वर्ग:- प्रथम : अनुराग (अमैकस अकैडमी), द्वितीय : यश सैनी (यूनिटी कालेज)













