कोलकाता : इंडियन सुपर लीग 2025-26 के मुकाबले में मोहन बगान सुपर जायंट और चेन्नईयन एफसी सोमवार, 23 फरवरी 2026 को विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (वीवाईबीके) में आमने-सामने होंगे।
मैच का किक-ऑफ भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगा। मुकाबले का सीधा प्रसारण फैनकोड पर और टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 पर किया जाएगा।
दोनों टीमों की इस सत्र की शुरुआत अलग-अलग रही है। मोहन बगान एसजी ने अपने पहले मैच में केरल ब्लास्टर्स को 3-0 से हराकर मजबूत शुरुआत की, जबकि चेन्नईय नएफसी को मुंबई सिटी के खिलाफ एक गोल से करीबी हार झेलनी पड़ी।
इंडियन सुपर लीग
अपने दूसरे मैच से पहले मोहन बगान एसजी के मुख्य कोच सर्जियो लोबेरा ने कहा, “सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना बेहद महत्वपूर्ण था, लेकिन अब लक्ष्य निरंतरता बनाए रखना है। हमें अपने घरेलू मैदान को हर टीम के लिए कठिन बनाना होगा। यही इस सीजन का हमारा प्रमुख उद्देश्य है।”

चेन्नईयन एफसी, जिसने इस सत्र में अपेक्षाकृत नई टीम तैयार की है, धीरे-धीरे को चक्लिफर्डमिरांडा की नई रणनीति के अनुरूप खुद को ढाल रही है।
लगातार दूसरे अवे मैच से पहले मिरांडा ने कहा, “मोहन बगान संसाधनों और पेशेवर ढांचे के लिहाज से देश के सर्वश्रेष्ठ क्लबों में से एक है। लेकिन फुटबॉल उसी क्षण में खेला जाता है और हर पल बदलता है।
उनके पास नया कोच है, वे अलग शैली में खेलते हैं और आधुनिक फुटबॉल में कोई रहस्य नहीं होता। हमारे लिए असली मायने मैदान पर प्रदर्शन का होगा।”
2024-25 सीजन में इस मुकाबले में मोहन बगान ने घरेलू मैदान पर 86वें मिनट में जेसन कमिंग्स के गोल की बदौलत 1-0 से जीत दर्ज की थी। हालांकि उससे एक सीजन पहले चेन्नईयन ने 3-2 से रोमांचक जीत हासिल की थी। मेहमान टीम उस नतीजे से आत्मविश्वास लेते हुए सकारात्मक परिणाम की उम्मीद करेगी।

प्रतिद्वंद्वी का विश्लेषण करते हुए लोबेरा ने कहा, “चेन्नईयन इस सीजन नई पहचान के साथ उतरी है। हमारी टीम पूरी तरह केंद्रित है, लेकिन अगला मैच हमेशा अप्रत्याशित होता है। हम आक्रामक और सकारात्मक खेल दिखाना चाहते हैं, मैच की गति नियंत्रित करना चाहते हैं और शुरुआत से ही अपनी तीव्रता बनाए रखना चाहते हैं।”
टीम के मनोबल पर मिरांडा ने कहा, “हार के बाद खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया शानदार रही है। ड्रेसिंग रूम और प्रशिक्षण में उनका रवैया बेहतरीन रहा। वे पेशेवर रवैये और चरित्र का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
लंबे ब्रेक के बाद तुरंत लय में आना आसान नहीं होता, लेकिन वे कठिन परिस्थितियों में भी अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं। इस समय मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं, केवल उनकी प्रतिबद्धता और जज़्बे की सराहना है।”
मोहन बगान एसजी अपने मजबूत आगाज़ को जारी रखते हुए घरेलू मैदान पर दबदबा कायम करना चाहेगा, जबकि चेन्नईयन एफसी शुरुआती झटके के बाद सकारात्मक वापसी की कोशिश करेगी।
ये भी पढ़ें : अल्बिनो के बचाव और बैरेटो के वार से जमशेदपुर की जीत, पंजाब को हराया












