पीएम किसान सम्मान समारोह में 325 से अधिक किसानों की सहभागिता

0
90

भाकृअनुप- भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में पीएम किसान सम्मान समारोह का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, भाकृअनुप- भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ द्वारा सयुक्त रूप से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरेश कुमार रावत , विधायक, मोहनलाल, लखनऊ, उत्तर प्रदेश ने किया। विधायक महोदय ने प्राकृतिक खेती के बारे में किसानो को प्रेरित किया एवं किसानो को कार्बनिक खादों के प्रयोग की सलाह दी।

कार्यक्रम में डॉ. दिनेश सिंह, निदेशक, भाकृअनुप- भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ; ने किसानो को बीज शोधन एवं फसलों को बीमारियों से बचाव के बारे में अवगत कराया।

भाकृअनुप-भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में हुआ आयोजन

डॉ. वेद्द प्रकाश सिंह नोडल अधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र, एवं डॉ. अखिलेश दुबे, अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी।

कार्यक्रम में किसान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी में डॉ. अजय कुमार राय , रंजय कुमार सिंह, गिर्जाशंकर मौर्य, ने किसानो को उनके द्वारा की जा रही प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी। डॉ. के .के. सिंह, प्रधान वैज्ञानिक, भाकृअनुप- भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ, ने दलहन उत्पादन की जानकारी दी।

गोष्ठी का संचालन डॉ. कामता प्रसाद, प्रधान वैज्ञानिक, लखनऊ ने किया। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित पीएम किसान सम्मान निधि वितरण समारोह का सजीव प्रसारण भी किसानों को दिखाया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि की 21वी किस्त का सजीव प्रसारण किसानो को दिखाया गया। कार्यक्रम में लखनऊ एवं अन्य जिलों से आए 325 से ज्यादा किसानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अखिलेश दुबे, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र लखनऊ ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

ये भी पढ़ें : अनुसूचित जाति उप योजना कार्यक्रम से खेती को सशक्त बनाने की पहल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here