आपसी सहमति से अलग हुए मौनी रॉय-सूरज नांबियार, फैंस से की खास अपील

0
28
साभार : गूगल

मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार ने शादी के चार साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें थीं, जिस पर अब इस जोड़े ने आधिकारिक मुहर लगा दी है। दोनों ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है।

बयान में मौनी ने निजी जीवन में हो रही दखलअंदाजी पर नाराजगी जताते हुए कहा गया, हम मीडिया के कुछ हलकों द्वारा हमारे निजी जीवन में दी जा रही अनावश्यक और दखल देने वाली तवज्जो को निराशा के साथ देख रहे हैं। यह हमारे निजी जीवन का मामला है।

mon (@imouniroy)
Suraj Nambiar (@nambiar13)

दोनों ने आगे स्पष्ट किया कि यह फैसला उनकी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं और जीवन के बदलते नजरिए को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय आपसी सम्मान और सहमति के साथ लिया गया है।

मौनी और सूरज ने लोगों से इस कठिन समय में उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान इस दौर से गरिमा के साथ गुजरने पर है और उम्मीद है कि भविष्य में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती बनी रहेगी। मौनी ने पोस्ट के साथ कैप्शन में मीडिया और लोगों से झूठी खबरें न फैलाने का अनुरोध भी किया। उन्होंने लिखा, कृपया मेरे या सूरज के बारे में कोई भी गलत कहानी न फैलाएं और हमारी निजता का सम्मान करें।

ये भी पढ़े : संजय गुप्ता बोले – दक्षिण भारतीय सिनेमा ने बचाई ‘मास हीरो’ की परंपरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here