रविवार को आईएसएल का रोमांच: भुवनेश्वर और मुंबई में अहम मुकाबले

0
48

भुवनेश्वर/मुंबई : ओडिशा एफसी रविवार, 1 मार्च को इंडियन सुपर लीग 2025-26 के मुकाबले में कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में चेन्नइयिन एफसी से भिड़ेगी।

मैच का किक-ऑफ भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे होगा। दिन के दूसरे मुकाबले में मुंबई सिटी एफसी, मुंबई फुटबॉल एरीना में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी की मेजबानी करेगी। यह मैच रविवार को 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों मुकाबलों का सीधा प्रसारण फैनकोड पर स्ट्रीम और सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 पर टेलीकास्ट किया जाएगा।

इंडियन सुपर लीग

ओडिशा एफसी अपने घरेलू समर्थन का लाभ उठाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। सीज़न के पहले मैच में पदार्पण करने वाली इंटर काशी एफसी के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेलने के बाद ‘जगरनॉट्स’ भुवनेश्वर में अपना गोल खाता खोलने और जीत दर्ज करने के लिए उत्सुक होंगे।

गोलकीपर अमरिंदर सिंह की अगुआई में मजबूत रक्षात्मक प्रदर्शन के दम पर एक अंक हासिल करने वाली ओडिशा जानती है कि सीज़न की शुरुआत में अपने घरेलू मैदान को किला बनाना कितना जरूरी है। मुख्य कोच टीजी पुरुषोत्तमन ने कहा, “हमने पहले मैच में कई मौके बनाए, लेकिन अंतिम टच की कमी रही।

ओडिशा एफसी बनाम चेन्नइयिन एफसी

इससे फर्क नहीं पड़ता कि प्रतिद्वंद्वी जीते या हारे हैं। महत्वपूर्ण यह है कि हम स्पेस को कैसे मैनेज करते हैं — कैसे बनाते हैं, कैसे रोकते हैं और कैसे प्रेस करते हैं। निरंतरता ही हमारी प्राथमिकता है।” गोलकीपर अमरिंदर सिंह ने कहा, “सिर्फ तीन दिन साथ ट्रेनिंग के बाद क्लीन शीट रखना इस टीम के चरित्र को दिखाता है।

एक गोलकीपर और कप्तान के रूप में मंतशांत रहता हूं क्योंकि बाकी खिलाड़ी मुझे देखते हैं। अगर मैं दबाव दिखाऊं तो उनका आत्मविश्वास कम होगा। रक्षा जल्दी संगठित हो सकती है, लेकिन आक्रमण को समय चाहिए। अब हमारे पास ज्यादा सत्र हुए हैं और हम आगे बेहतर करने के लिए तैयार हैं।”

चेन्नइयिन एफसी कठिन शुरुआत के बाद वापसी की उम्मीद से भुवनेश्वर पहुंची है। क्लिफर्ड मिरांडा की टीम लगातार दो हार के बाद अपने पहले अंक और पहले गोल की तलाश में है।

डिफेंडिंग चैंपियन मोहन बागान एसजी से 0-2 की हार में, जहां जेमी मैकलारेन और दिमित्रियोस पेट्राटोस ने गोल किए, ‘मरीना माचांस’ आक्रमण में संघर्ष करती दिखी और लक्ष्य पर एक भी शॉट दर्ज नहीं कर सकी।

अंक तालिका में 11वें स्थान पर मौजूद चेन्नइयिन बेहतर रक्षात्मक संगठन और तेज काउंटर अटैक के जरिए वापसी करना चाहेगी। मुख्य कोच क्लिफर्ड मिरांडा ने कहा, “हमने पहले दो मैचों में बहुत मजबूत टीमों का सामना किया।

हमारे नए सिस्टम के दबाव और तीव्रता के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ा समय लगेगा। टीम लगातार विकसित हो रही है। सिर्फ दो मैच हुए हैं। हमें सकारात्मक रहना है और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकारात्मक परिणाम हासिल करना है।”

गोलकीपर सामिक मित्रा ने कहा, “परिणामों के बावजूद ड्रेसिंग रूम का मनोबल ऊंचा है। हम अगला मैच जीतकर अंकतालिका में ऊपर चढ़ना चाहते हैं। मोहन बागान के खिलाफ हमने लंबे समय तक अच्छी रक्षा की, लेकिन छोटी गलतियों की सजा मिली। हमें टीम के रूप में योजना पर टिके रहना होगा।”

मुंबई सिटी एफसी बनाम नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी

मुंबई सिटी एफसी रविवार शाम के मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ अपनी शानदार लय को जारी रखना चाहेगी। ‘आइलैंडर्स’ने सीज़न की बेहतरीन शुरुआत करते हुए दो मैचों में छह अंक जुटाए हैं और अंकतालिका में तीसरे स्थान पर हैं।

केरला ब्लास्टर्स एफसी पर 1-0 की जीत (48वें मिनट में लल्लियांजुआलाछांगते का गोल) और फुर्बालाचेनपाकी बेहतरीन बचावों के बाद मुंबई लगातार तीसरी जीत और क्लीनशीट की तलाश में है।

मुख्य कोच पेट्र क्राटकी ने कहा, “अगर हम सोचें कि यह आसान मैच होगा तो हम निश्चित रूप से नहीं जीतेंगे। हमें प्रतिद्वंद्वी का पूरा सम्मान करना होगा। कागज पर हम बेहतर फॉर्म में हो सकते हैं, लेकिन मैदान पर साबित करना होगा। 100 प्रतिशत नहीं रहे या अति-आत्मविश्वास हुआ तो परेशानी होगी।”

विंगर लल्लियांजुआला छांगते ने कहा, “मैं इस सीज़न टीम की सफलता के लिए खेल रहा हूं। गोल आएंगे क्योंकि मैं हर दिन मेहनत करता हूं और कोच्चि मेंगोल करने के बाद आत्मविश्वास ऊंचा है। व्यक्तिगत पुरस्कार खास होंगे, लेकिन मेरा लक्ष्य टीम के साथ ट्रॉफी जीतना है। हम अपने प्रशंसकों के लिए जीत की लय जारी रखना चाहते हैं।”

नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी मिश्रित शुरुआत के बाद अपनी पहली जीत की तलाश में है। बेंगलुरु एफसी के खिलाफ 1-1 ड्रॉ में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। 20वें मिनट में ब्रायन सांचेज़ के गोल से पिछड़ने के बाद सब्स्टीट्यूट लालरिनजुआला ने 68वें मिनट में शानदार बराबरी का गोल किया।

मुख्य कोच जुआन पेद्रो बेनाली ने कहा, “पहली हार में हमें चुनौतियां मिलीं, लेकिन बेंगलुरु के खिलाफ प्रतिक्रिया शानदार थी। फुटबॉल में कोई बहाना नहीं होता। हमारे पास युवा टीम है और हमें उनपर भरोसा है। हम हर मैच में लड़ेंगे और सुधार करते रहेंगे।”

फॉरवर्ड लालरिनजुआला ने कहा, “पिछले मैच में गोल करना मेरे लिए बड़ा आत्मविश्वास था, लेकिन मुंबई के खिलाफ सबसे अहम टीम का परिणाम है। उन 90 मिनटों में क्लब के लिए सब कुछ देना है। मुंबई मजबूत टीम है, लेकिन हम बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित हैं।”

ये भी पढ़ें : नसुंगुसी जूनियर का डबल धमाका, पंजाब एफसी ने बेंगलुरु को 2-0 से हराया

ये भी पढ़ें : घरेलू मोर्चे पर ब्लास्टर्स की परीक्षा, डर्बी में मोहन बागान का इम्तिहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here